Breaking
Mon. Jul 20th, 2026

रोहित बोले- बाहर शोर नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा:रिटायरमेंट की रिपोर्ट्स को किया खारिज; गिल बोले- टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : QuoteImage

मेरा काम बल्ले से प्रदर्शन करना और देश का प्रतिनिधित्व करना है। डेब्यू के बाद से मुझे यही सिखाया गया है और मैं यही करता रहूंगा। जब मैंने डेब्यू किया था, तब से बाहर शोर है और जब तक खेलूंगा, तब तक रहेगा। अगर बाहर शोर नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा?QuoteImage

यह बातें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने BCCI TV से बातचीत में कहते हुए अपने रिटायर्डमेंट की खबरों को खारिज कर दिया। रोहित ने कहा- मेरा काम मैदान के अंदर है और दूसरों का काम बाहर। बाहर की बातें मेरे लिए कोई मायने नहीं रखतीं।

रविवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 138 रन की शानदार पारी खेलने के बाद राेहित ने यह बातचीत की। उन्होंने कहा- मेरा पूरा ध्यान सिर्फ टीम के लिए योगदान देने पर है।

रिपोर्ट में दावा था- लॉर्ड्स का मैच रोहित का आखिरी मुकाबला होगा

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में शुक्रवार को दावा किया गया था कि लॉर्ड्स में खेला गया यह मुकाबला रोहित के वनडे करियर का आखिरी मैच हो सकता है और वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, शनिवार को ही BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया था।

शुभमन गिल बोले- टीम में रोहित के संन्यास पर कोई चर्चा नहीं हुई

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान शुभमन गिल ने कहा- मुझे लगता है कि यह सब मीडिया में ही चल रहा है। टीम के अंदर इस तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है। रोहित भाई ने हमसे संन्यास के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

इंग्लैंड से मैच खत्म होने के बाद गिल ने मीडिया से बातचीत की।

इंग्लैंड से मैच खत्म होने के बाद गिल ने मीडिया से बातचीत की।

विराट के साथ खेला 400वां इंटरनेशनल मुकाबला

लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा और विराट कोहली का एक साथ खेला गया 400वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 86 गेंदों में 113 रन की साझेदारी की। इसमें रोहित ने 48 गेंदों में 71 रन और विराट ने 38 गेंदों में 38 रन बनाए।

कोहली के साथ बल्लेबाजी पर रोहित ने कहा, ‘हमने अपना पूरा करियर साथ खेला है। उनके साथ क्रीज पर होना हमेशा खास रहता है। हम एक-दूसरे के खेल को अच्छी तरह समझते हैं और बल्लेबाजी के दौरान लगातार बात करते रहते हैं कि मैच को कैसे आगे बढ़ाना है।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *