Breaking
Mon. Jul 20th, 2026

Karnaprayag: जिपलाइनिंग के दौरान हादसे का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया FAKE, अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई

  • वायरल वीडियो में एक महिला एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान जिपलाइनिंग करते हुए रस्सी टूटने से नीचे गिरते हुए दिखाई गई है

कर्णप्रयाग(चमोली) : सोशल मीडिया पर कर्णप्रयाग में जिपलाइन से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें एक महिला एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान जिपलाइनिंग करते हुए रस्सी टूटने से नीचे गिरते हुए दिखाई गई है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने इस वीडियो की जांच की। जांच में पाया गया कि वीडियो पूरी तरह से भ्रामक, असत्य और एआई द्वारा निर्मित है।

एसएसआई संजय नेगी ने बताया कि भ्रामक एवं फर्जी वीडियो प्रसारित करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। अफवाह फैलाने, गलत सूचना प्रसारित करने एवं जनमानस को गुमराह करने वालों के विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लोगों से किसी भी वीडियो, फोटो अथवा समाचार को सत्यापित किए बिना साझा न करने की अपील की है। कहा कि किसी भी संदिग्ध अथवा भ्रामक सामग्री की सूचना तत्काल चमोली पुलिस को दें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *