- सीबीएसई 10th क्लास का रिजल्ट जारी हो गया है, दिल्ली की हितिशा सोगानी 98.4% अंक पाकर राजधानी में टॉप किया है
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा दसवीं (सेकेंडरी) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। क्लास 10th का रिजल्ट इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा बेहतर दर्ज हुआ और कुल 93.70% स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की। परीक्षा में देशभर से कई स्टूडेंट्स ने परचम लहराकर अपना, परिवार एवं स्कूल का नाम देशःभार में रोशन किया।
इसी में से दिल्ली की हितिशा सोगानी ने भी 10th क्लास में 98.4% अंक पाकर राजधानी में टॉप किया है। टॉपर की मार्कशीट अब वायरल हो रही है जिसमें उनके द्वारा किये गए शानदार प्रदर्शन का नजारा देखने को मिल रहा है।
संस्कृत में 100 में से 100 अंक
वर्तमान समय में जहां संस्कृत भाषा विलुप्त हो रही है वहीं हितिशा सोगानी ने इसमें 100 में से 100 अंक पाकर इस भाषा पर अपनी पकड़ को दिखाया है। उन्होंने इस विषय में पूरे अंक हासिल करने का गौरव हासिल किया।
किसी भी विषय में नहीं मिले 97 से कम अंक
हितिशा को सभी विषयों में 97 या उससे अधिक अंक ही मिले हैं। संस्कृत में उन्हें जहां 100 में से 100 अंक मिले वहीं मैथमेटिक्स में 99 अंक प्राप्त किये। साइंस और सोशल साइंस में उन्होंने 98 अंक पाए। केवल इंग्लिश लिटरेचर ही ऐसा विषय रहा जहां उन्हें 97 अंक से संतोष करना पड़ा।
-1776316426470.jpeg)
बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार
आज कल देखा गया है कि पढ़ाई के नाम पर स्टूडेंट्स हर सब्जेक्ट की कोचिंग करते हैं लेकिन हितिशा सोगानी ने इससे हटकर सेल्फ स्टडी को एक हथियार बना लिया और बेहतर प्रदर्शन कर सबको बता दिया कि केवल स्कूल की पढ़ाई और सेल्फ स्टडी के दम पर भी आप अच्छे अंक पा सकते हैं। आपको बता दें कि हितिशा सोगानी कार्मेल कॉन्वेंट चाणक्यपुरी दिल्ली (Carmel Convent Chanakyapuri Delhi) में पढ़ रही हैं।

