Breaking
Sun. Aug 2nd, 2026

इंडस्ट्री 4.0 से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक जीएलए का मैकेनिकल करियर की मजबूत नींव

दैनिक उजाला, मथुरा: वैश्विक औद्योगिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, 3डी प्रिंटिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग को पारंपरिक मशीनों की सीमाओं से आगे बढ़ाकर स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल इंजीनियरिंग के नए युग में पहुंचा दिया है। ऐसे दौर में जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा का मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीकों के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता और उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान कर रहा है।

आज इलेक्ट्रिक एवं हाइब्रिड वाहन, रोबोटिक्स, इंडस्ट्री 4.0, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), ग्रीन एनर्जी, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (3डी प्रिंटिंग) और स्मार्ट ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में मैकेनिकल इंजीनियरों की मांग लगातार बढ़ रही है। आने वाले वर्षों में बैटरी टेक्नोलॉजी, मोटर डिजाइन, थर्मल मैनेजमेंट, रोबोटिक्स, स्मार्ट फैक्ट्री, एयरोस्पेस, मेडिकल डिवाइस और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे।

पाठ्यक्रम को इंडस्ट्री 4.0 के अनुरूप विकसित किया

इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जीएलए विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने अपने पाठ्यक्रम को इंडस्ट्री 4.0 के अनुरूप विकसित किया है। विद्यार्थियों को पारंपरिक विषयों के साथ-साथ एआई इन मैन्युफैक्चरिंग, आईओटी फॉर इंजीनियर्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल सिस्टम्स, रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन तथा 3डी डिजाइन एवं 3डी प्रिंटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का अध्ययन कराया जाता है। साथ ही उन्हें एएनएसवाईएस, सॉलिडवर्क्स, कैटिया, मैटलैब तथा ऑटोकैड जैसे अत्याधुनिक डिजाइन एवं सिमुलेशन सॉफ्टवेयर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

विभाग की विशेषता यह है कि विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष से ही उद्योगों की कार्यप्रणाली से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। नियमित इंडस्ट्रियल विजिट, उद्योग विशेषज्ञों के व्याख्यान, प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक वातावरण का अनुभव कराया जाता है। इससे उनमें तकनीकी दक्षता के साथ-साथ समस्या समाधान, नवाचार और टीमवर्क जैसी व्यावसायिक क्षमताओं का भी विकास होता है।

विभाग के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने 95 प्रतिशत से अधिक प्लेसमेंट का रिकॉर्ड कायम किया है। विभाग के विद्यार्थियों को अधिकतम 12 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्राप्त हुआ है। वहीं विभाग के अनेक पूर्व छात्र इसरो, डीआरडीओ, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स सहित विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों एवं उद्योगों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह विभाग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योगों से मजबूत जुड़ाव का प्रमाण माना जाता है।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी प्रो. पियूष सिंघल ने कहा कि आज का मैकेनिकल इंजीनियर केवल मशीनों का विशेषज्ञ नहीं, बल्कि एआई, ऑटोमेशन, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसी भविष्य की तकनीकों का भी जानकार होना चाहिए। विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी तकनीकी रूप से दक्ष होने के साथ-साथ उद्योगों की वास्तविक चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम बने। इसी उद्देश्य से पाठ्यक्रम, प्रयोगशालाओं और प्रशिक्षण गतिविधियों को समय-समय पर आधुनिक तकनीकों के अनुरूप अपडेट किया जाता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *