Breaking
Mon. Aug 3rd, 2026

मथुरा में भाजपा विधायक के शिलान्यास कार्यक्रम में हरियाणवी डांस:कलाकारों ने मंच पर जमकर लगाए ठुमके, समर्थकों ने लुटाई नोटों की गड्डी

मथुरा : मथुरा के गोवर्धन से भाजपा विधायक मेघश्याम सिंह के विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में विकास से ज्यादा डांस कार्यक्रम की चर्चा हो रही है। गांव जानू में 1 अगस्त को करीब ढाई करोड़ रुपए के विकास कार्यों के शिलान्यास का कार्यक्रम था।

इस कार्यक्रम के कुछ वीडियो आज सामने आए हैं। जिसमें हरियाणवी कलाकार मंच पर डांस करती नजर आ रही हैं। कलाकारों के ठुमकों पर समर्थक और दर्शक नोट लुटाते भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भाजपा विधायक के खिलाफ पोस्ट करके तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।

फिलहाल इस मामले को लेकर विधायक मेघश्याम सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

हरियाणवी डांसर के ठुमके देखने के लिए मंच पर पहुंचे भाजपा विधायक के समर्थक।

हरियाणवी डांसर के ठुमके देखने के लिए मंच पर पहुंचे भाजपा विधायक के समर्थक।

दूसरी डांसर के लटके-झटके देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर हूटिंग की।

दूसरी डांसर के लटके-झटके देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर हूटिंग की।

मंच के सामने ही शिलान्यस कार्यक्रम की पट्टिका रखी।

मंच के सामने ही शिलान्यस कार्यक्रम की पट्टिका रखी।

पट्टिका के आगे ही डांसर मंच पर हाथ ठोंक-ठोंककर डांस करती दिखाई दे रही।

पट्टिका के आगे ही डांसर मंच पर हाथ ठोंक-ठोंककर डांस करती दिखाई दे रही।

वीडियो में हरियाणा की मशहूर डांसर संजना चौधरी और भावना भाटी के मंच पर जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम में विधायक, समर्थक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ढाई करोड़ के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास

गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव जानू में विधायक मेघश्याम सिंह विकास काम करा रहे हैं। यहां ढाई करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यक्रम होने हैं। जिनका शिलान्यास 1 अगस्त को गांव में ही आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

इस दौरान यहां डांस का भी कार्यक्रम हुआ। वायरल वीडियो में हरियाणा की कलाकार संजना चौधरी और भावना भाटी मंच से डांस करती हुए दिखाई दे रही हैं। जबकि मंच के आगे ही शिलान्यास के पत्थर रखे हुए हैं।

कलाकारों ने एक के बाद एक करके कई गानों जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नोटों की गड्डियां भी उछाली।

फिलहाल इस मामले में विधायक की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

भाजपा विधायक मेघश्याम का इस मामले में कोई रिएक्शन नहीं आया है।

भाजपा विधायक मेघश्याम का इस मामले में कोई रिएक्शन नहीं आया है।

ढाई करोड़ से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम का पोस्टर।

ढाई करोड़ से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम का पोस्टर।

केवल मनोरंजन कार्यक्रम था, तूल देना गलत

वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष और सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सार्वजनिक जगहों पर माननीय के कार्यक्रमों में इस तरह की प्रस्तुतियां उचित हैं।

वहीं समर्थकों का कहना है कि यह केवल मनोरंजन कार्यक्रम था और इसे अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *