Breaking
Fri. Sep 4th, 2026

योगी ने कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की:थोड़ी देर में जनसभा को संबोधित करेंगे, बांके बिहारी मंदिर में ढोल-मंजीरे पर महिलाएं नाचीं

मथुरा : यूपी के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। बांके बिहारीजी की तड़के 5:20 बजे मंगला आरती हुई। इसमें 10 हजार भक्त शामिल हुए। महिलाओं ने ढोल-मंजीरे और शंख की धुन पर डांस किया। प्रशासन के मुताबिक, जन्मोत्सव पर देश-विदेश से 10 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे।

रात 12 बजे कान्हा का जन्म होगा। 11:55 बजे 5 मिनट के लिए पट बंद रहेंगे। गर्भगृह में पर्दे के पीछे कान्हा को पंचरत्नी पीतांबरी पोशाक पहनाई जाएगी। रत्न-जड़ित मुकुट और आभूषणों से श्रृंगार होगा। जन्म के बाद पर्दा खुलेगा और आरती होगी। इसके बाद प्रतिमा गर्भगृह से बाहर लाई जाएगी, जहां भक्त दर्शन करेंगे।

सोने से सजी चांदी की कामधेनु के दूध से अभिषेक होगा। फिर भगवान को चांदी के कमल पर बिठाकर पंचामृत स्नान कराया जाएगा। 12:45 बजे प्रतिमा गर्भगृह में रखकर शयन आरती होगी और कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

गर्भगृह को 200 किलो चांदी और आकर्षक फूल-पत्तियों से सजाया गया है। जन्म के समय मंगल ध्वनि और आनंद संकीर्तन के लिए उज्जैन से डमरू और मृदंग वादक बुलाए गए हैं। जन्म अभिषेक का LED स्क्रीन और टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण होगा।

सीएम योगी भी मथुरा में हैं। थोड़ी देर में वह जन्मस्थान पर श्रद्धालुओं और ब्रजवासियों को संबोधित करेंगे।

बांके बिहारीजी की मंगला आरती में 10 हजार भक्त शामिल हुए। शंख, घंटे और घड़ियाल की ध्वनि से पूरा भागवत भवन कृष्णमय हो उठा।

बांके बिहारीजी की मंगला आरती में 10 हजार भक्त शामिल हुए। शंख, घंटे और घड़ियाल की ध्वनि से पूरा भागवत भवन कृष्णमय हो उठा।

मंगला आरती के दौरान ढोल-मंजीरों की थाप पर महिलाओं ने जमकर डांस किया।

मंगला आरती के दौरान ढोल-मंजीरों की थाप पर महिलाओं ने जमकर डांस किया।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया है, जबकि बांके बिहारी मंदिर फूलों से सजा है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया है, जबकि बांके बिहारी मंदिर फूलों से सजा है।

योगी ने कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की

जन्मस्थान में गोविंद द्वार से प्रवेश, मेन गेट से निकासी

श्रीकृष्ण जन्मस्थान में श्रद्धालुओं का प्रवेश गोविंद द्वार गेट नंबर-3 से होगा, जबकि निकासी मेन गेट नंबर-1 से होगी। मंदिर परिसर में मोबाइल, कैमरा, बैग, माचिस, हथियार, बीड़ी-सिगरेट, चाकू और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं ले जा सकेंगे।

सामान और जूता रखने के लिए रूपम सिनेमा, श्री गोविंदम और राधापार्क में व्यवस्था की गई है। परिसर में पेयजल, बैरिकेडिंग, खोया-पाया केंद्र और मेडिकल की सुविधा भी रहेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *