Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

किसान के प्राइवेट पार्ट में फंसी 16 इंच लंबी लौकी, दर्द से तड़पते हुए अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी हैरान

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मरीज के प्राइवेट पार्ट में 16 इंच की लौकी फंसी हुई थी जिसे ऑपरेशन करके निकालना पड़ा। इस अनोखे मामले को लेकर डॉक्टरों की टीम भी हैरान है। हालांकि किसान के मलाशय (प्राइवेट पार्ट) में लौकी कैसे फंसी कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक, पेट दर्द की शिकायत लेकर 60 वर्षीय किसान अस्पताल पहुंचा था। डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया, जिसमें पता चला कि मरीज के मल द्वार (गुद्दा) के अंदर पूरी लौकी घुसी है। जिसकी वजह से अंदर की नसें फट गई हैं। डॉक्टरों ने बिना देरी किए मरीज का ऑपरेशन किया और दो घंटे की जटिल सर्जरी के बाद किसान के मलाशय से 16 इंच की लौकी निकाल दी। ऑपरेशन के बाद किसान मरीज की हालत में सुधार है।

जिला अस्पताल के डॉक्टर नंदकिशोर जाटव ने बताया कि मरीज ने यह नहीं बताया कि मल द्वार में लौकी कैसे घुसी। हालांकि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में सुधार हो रहा है और वह खतरे से बाहर है। डॉक्टरों की टीम में डॉ. मनोज चौधरी, डॉ. नंदकिशोर जाटव, डॉ. आशीष शुक्ला और डॉ. संजय मौर्य शामिल थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *