Breaking
Mon. May 18th, 2026

प्रेमानंदजी की तबीयत बिगड़ी, यात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद:एकांतिक दर्शन भी नहीं होंगे; शिष्यों ने रात 3 बजे लाउडस्पीकर से ऐलान किया

मथुरा : संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ गई है। इसके चलते उन्होंने रात्रि पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है। इसके अलावा, महाराजजी के एकांतिक दर्शन भी नहीं होंगे।

रविवार रात हजारों की संख्या में भक्त उनके दर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन प्रेमानंदजी हर दिन की तरह रात 3 बजे पदयात्रा पर नहीं निकले। उनकी जगह उनके शिष्य पहुंचे।

शिष्यों ने लाउडस्पीकर से अनाउंस कर बताया-

QuoteImage

आप सभी से निवेदन है कि महाराजजी का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण आज की पदयात्रा रद्द की जा रही है। कृपया रोड किनारे खड़े होकर भीड़ न लगाएं।QuoteImage

इसके बाद भक्तों को महाराजजी के दर्शन किए बिना मायूस लौटना पड़ा। केली कुंज आश्रम के मुताबिक, महाराजजी को 21 साल से किडनी की समस्या है।

भक्त बोले- राधा से प्रार्थना करते हैं कि महाराजजी जल्द ठीक हों

  • बाराबंकी के राजू गुप्ता ने बताया- हमें बताया गया कि महाराज के दर्शन नहीं हो पाएंगे। इसकी वजह स्वास्थ्य कारण बताया। हम लोग राधा-रानी से प्रार्थना करते हैं कि उनका स्वास्थ्य जल्द ठीक हो, ताकि हम फिर से दर्शन कर पाएं।
  • पुष्पा गुप्ता ने बताया- मैं परिवार के साथ आई हूं, लेकिन महराजजी के दर्शन नहीं हो पाए। अब कब तक दर्शन करने का मौका मिलेगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।
  • कृति गुप्ता ने बताया- मेरी प्रार्थना है कि जल्द से जल्द वह ठीक हैं, जिससे हम लोग फिर से दर्शन कर सकें।

डेढ़ किमी पैदल चलकर जाते हैं महाराज

संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों रात 3 बजे केली कुंज आश्रम से सौभरी वन के लिए निकलते हैं। डेढ़ किमी पैदल चलकर जाते हैं। प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए रात को हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। आम दिनों में यह संख्या करीब 20 हजार के करीब होती है। वीकेंड पर दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है और लाखों में पहुंच जाती है। वहीं, बड़े पर्वों पर 3 लाख से ज्यादा हो जाती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *