Breaking
Sat. May 16th, 2026

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में गूंजा राष्ट्रसेवा का मंत्र, अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

  • केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां सीधे गांव, गरीब और किसान को लाभ पहुंचा रही हैं : जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी

मथुरा : भारतीय जनता पार्टी जिलामहानगर द्वारा दो दिवसीय‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ केएम यूनिवर्सिटी, पाली डूंगरा में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महांत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह जी ने राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, जिला महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक मेघश्याम सिंह, ठाकुर एमएलसी ओम प्रकाश सिंह के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी श्याम प्रसाद मुखर्जी दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया।

प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यों में दक्षता प्रदान करता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने कहा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंहजी ने कहा कि वर्ष 2016 में उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दुनिया को अपनी शक्ति का परिचय दिया। इसके बाद वर्ष 2019 में पुलवामा हमले के पश्चात एयर स्ट्राइक कर आतंकवाद के विरुद्ध भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति को प्रदर्शित किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प लिया है कि वर्ष 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूर्ण रूप से समापन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्रहित, सुरक्षा और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही। वर्ग प्रभारी यादवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की रीढ़ होता है। इससे कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का माध्यम है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग से प्राप्त ज्ञान और अनुभव को कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में ले जाकर संगठन विस्तार में योगदान दें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां सीधे गांव, गरीब और किसान को लाभ पहुंचा रही हैं। जिला पंचायत के माध्यम से विकास कार्यों को अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। श्रीचौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं के प्रति जनता को जागरूक करें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

जिला महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने दो जिला प्रशिक्षण वर्ग को सहभागिता के लिए सदस्यों आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। पार्टी ने हमेशा अंत्योदय और सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। वहीं जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया के इस दौर में प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी और संयम के साथ अपनी बात रखना चाहिए वहीं उन्होंने बताया प्रथम सत्र का शुभारंभ राष्ट्रीय महांत्री अरुण सिंह ने वहीं दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन सांसद हेमा मालिनी द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत कांत गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष डीडीपी गोयल, पूर्व महापौर डॉ. मुकेश आर्य बन्धु, महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र राणा, विनीत शर्मा, ललित गौतम, सुरेंद्र प्रधान, मनोज सौनोठ, दीपक गोला, हेमंत खंदौली, पूजा चौधरी, सुनीता उपाध्याय, नीलम पांडे, कल्पना गर्ग, बृजेश अहेरिया, राघव अग्रवाल, शुभम, ठा. योगेश द्विवेदी, योगेश आभा, सतेंद्र सिरोही, मोहन भारद्वाज, विजय शर्मा, बलराम शर्मा, नट्टू पंडित, रामदास चतुर्वेदी, अमित पाठक, नितिन चतुर्वेदी, संजय शर्मा, योगेश लंबरदार, जगदीश कुंतल, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, कृष्णकांत आदि मौजूद थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *