Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

जम्मू कश्मीर: ऊधमपुर के रामनगर इलाके में बस हादसा, 21 लोगों की मौत

ऊधमपुर: जम्मू के उधमपुर में सोमवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। रामनगर से आ रही बस कगोत के पास सड़क से करीब 100 फीट नीचे गिरकर पलट गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।

घायलों के मुताबिक बस ओवरलोड थी, रफ्तार भी तेज थी। कगोत नाले के पास अचानक बस का टायर फट गया। इससे ड्राइवर उसे कंट्रोल नहीं कर सका। और बस सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर बताया कि हादसे का शिकार हुई बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट की थी। घायलों का इलाज GMC ऊधमपुर में किया जा रहा है।

इधर, पीएम मोदी ने हादसे में मरने वाले लोगों के लिए संवेदना जताई और मृतकों के परिवार को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार के मुआवजे का ऐलान किया है।

बस 100 फीट ऊंचाई से गिर गई, पलटने से बस की बुरी तरह टूट गई।

बस 100 फीट ऊंचाई से गिर गई, पलटने से बस की बुरी तरह टूट गई।

बस के पलटते ही उसमें बैठे घायली यात्री बाहर गिर गए, इनमें से कुछ के शव सड़क पर बिखर गए।

बस के पलटते ही उसमें बैठे घायली यात्री बाहर गिर गए, इनमें से कुछ के शव सड़क पर बिखर गए।

बचाव के लिए क्रेन और सुरक्षाबलों के साथ स्थानीय लोग भी पहुंचे।

बचाव के लिए क्रेन और सुरक्षाबलों के साथ स्थानीय लोग भी पहुंचे।

हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *