• खंडवा में कुएं में जहरीली गैस से हुई थी मौत

खंडवा : खंडवा के कोंडावत गांव में शुक्रवार सुबह एक साथ 8 चिताएं जलीं तो मुक्तिधाम में मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक सके। पिता को मुखाग्नि देने वाली बेटी का चेहरा देखकर सभी गमगीन हो गए।

कोंडावत गांव के एक कुएं में जहरीली से दम घुटने के कारण गुरुवार को 8 लोगों की मौत हो गई थी। करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव कुएं से बाहर निकाले जा सके। सभी 8 शवों को जिला अस्पताल ले जाया गया। रात 12 बजे तक डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया।

शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे सभी शवों को अलग-अलग वाहनों से गांव लाया गया। यहां अंतिम श्रद्धांजलि के बाद मुक्तिधाम ले जाया गया। अंतिम संस्कार में आसपास के गांवों के लोग भी शामिल हुए।

प्रशासन ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। एसडीएम बजरंग बहादुर ने कहा कि कुएं को तोड़कर मुरुम से भरा जाएगा।

देखिए तस्वीरें…

सभी शव एम्बुलेंस से कोंडावत गांव पहुंचाए गए।

सभी शव एम्बुलेंस से कोंडावत गांव पहुंचाए गए।

अंतिम यात्रा में आसपास के गांव के लोग भी पहुंचे।

अंतिम यात्रा में आसपास के गांव के लोग भी पहुंचे।

अपनों को खोने वाले परिजन का हाल बुरा है।

अपनों को खोने वाले परिजन का हाल बुरा है।

अर्जुन पटेल की पार्थिव देह को बेटी आरुषि ने मुखाग्नि दी।

अर्जुन पटेल की पार्थिव देह को बेटी आरुषि ने मुखाग्नि दी।

एक साथ 8 चिताएं जलीं तो सभी की आंखें नम हो गईं।

एक साथ 8 चिताएं जलीं तो सभी की आंखें नम हो गईं।

कुएं में सफाई करने उतरा था अर्जुन

गुरुवार शाम छैगांवमाखन ग्राम पंचायत के कोंडावत गांव में गणगौर विसर्जन के लिए अर्जुन पटेल सफाई करने कुएं में उतरा था। वह जहरीली गैस के कारण बेसुध होकर कुएं में जमा दलदल में डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक 7 और लोग कुएं में उतरे। ये सब भी जहरीली गैस के कारण दम घुटने से डूब गए और इनकी जान चली गई।

कुएं को तोड़कर मुरुम का भराव किया जाएगा

एसडीएम बजरंग बहादुर ने कोंडावत गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया- कल ही मशीन से कुएं को तोड़कर मुरुम का भराव किया जाएगा। इस संबंध में ग्राम पंचायत को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।

मुक्तिधाम में सभी की आंखें नम, गांव भर में मातम

खंडवा के कोंडावत गांव में कुएं में जहरीली गैस से जान गंवाने वाले सभी 8 लोगों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। आसपास के गांव के लोग भी पहुंचे। परिजन का हाल देखकर मुक्तिधाम में मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई।

बेटी ने दी अर्जुन को मुखाग्नि, एक साथ जली 8 चिता

छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में एक साथ 8 चिताओं को अग्नि दी गई। अर्जुन को बेटी आरूषि पटेल ने मुखाग्नि दी।

गंदगी के कारण कुएं में बनी थी जहरीली गैस

जिस कुएं में ये हादसा हुआ, उसके किनारे से एक नाली निकली है। इस नाली के जरिए गांव का गंदा पानी कुएं में जाता है। जिससे कुआं दलदल में तब्दील हो गया है। इसी दलदल की सफाई के लिए अर्जुन कुएं में उतरा था।

आशंका है कि गंदगी के कारण कुएं में जहरीली गैस बन गई, जिससे उसका दम घुटा और वह डूब गया। इसके बाद एक-एक कर 7 लोग कुएं में उतरे।

मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। लोगों ने रेस्क्यू टीम की मदद भी की।

मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। लोगों ने रेस्क्यू टीम की मदद भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *