- नाक से खून बहा, शरीर पर चोट के निशान; बॉडी तोड़-मरोड़ कर पैक की गई
गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर के शिव वाटिका के पास 28 साल की महिला की लाश सूटकेस में मिली है। सूटकेस चादर में लपेटकर फेंका गया था। मंगलवार सुबह 8 बजे इसे कुत्ते खींच रहे थे। आसपास के लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस, महिला पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची है।

घटना लोनी बॉर्डर थाना के शिव वाटिका के पास की है। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। गले पर भी निशान है। नाक से खून बहा है। ऐसे में पुलिस मान रही कि गला दबाकर हत्या की गई। लोनी बॉर्डर इलाका बागपत जिले की सीमा और दूसरी तरफ दिल्ली के नजदीक है। ऐसे में माना जा रहा कि दूसरी जगह हत्या कर लाश को यहां फेंका गया। फिलहाल, पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश में जुटी है।
तस्वीरें देखिए

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। हत्या कर लाश फेंकने का शक है।

महिला के बाएं पैर में काला धागा बंधा है। बाकी नोजपिन के अलावा कोई गहने नहीं पहने थी।

पहले बॉडी सूटकेस में पैक की, फिर पॉलीथिन और चादर से सूटकेस को लपेटा था।
हत्या कर तोड़-मरोड़ कर लाश पैक की
पुलिस के मुताबिक, महिला नीले रंग का सूट, ब्लैक सलवार पहने है। एक पैर में काला धागा भी बंधा है। बिछिया पहने है। मांग में हल्का सिंदूर जैसा निशान मिला है। हत्या कर तोड़-मरोड़ कर पहले शव को कपड़ों में लपेटा गया। इसके बाद ग्रीन कलर के सूटकेस में लाश को पैक किया। पॉलीथिन से सूटकेस को लपेटा, फिर ऊपर से सूटकेस को चादर में लपेटा दिया। जिस जगह पर सूटकेस मिला है, वहां खाली प्लॉट है। जबकि आसपास दुकानें हैं।
लाश के हुलिए से गुमशुदा महिलाओं की फोटो मिलान करा रही पुलिस

इस तस्वीर को दिल्ली के अलावा गाजियाबाद के आसपास के जिलों में पुलिस भेज रही। पुलिस पहचान की कोशिश में जुटी है।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने कहा- पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। दूसरी जगह पर हत्या कर शव को सूटकेस में रखकर फेंका गया है। महिला की पहचान होने के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा। सभी थानों से गुमशुदा महिलाओं के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। लाश के हुलिए से गुमशुदा महिलाओं की फोटो का मिलान कराया जा रहा है।
पुलिस का दावा- महिला हिंदू है
ACP अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने बताया- 10 जून की सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली। बेहटा हाजीपुर से बंधला को जाने वाले नहर रोड़ के किनारे एक सूटकेस में डेड बॉडी पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट को बुलाया। फील्ड यूनिट ने सबूत जुटाए। सूटकेस को खोला तो उसके अंदर महिला का शव मिला। महिला सिंदूर और बिछिया पहने थी। हिंदू लग रही है।
शव की पहचान के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस
पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। CCTV के आधार पर लोकेशनल क्लियर हो सकती है कि लाश किस रूट से और किसने लाकर यहां फेंकी। अगर किसी वाहन पर लादकर शव यहां लाकर फेंका गया होगा तो गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच जाएगी