Breaking
Wed. Jun 17th, 2026

आगरा के एडीएम प्रशांत तिवारी का हाथरस तबादला:हाथरस में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया

हाथरस : हाथरस को नया अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मिल गया है। आगरा के अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) प्रशांत तिवारी को हाथरस में इस पद पर नियुक्त किया गया है। पिछले माह 20 अप्रैल को हाथरस के तत्कालीन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. बसंत अग्रवाल का तबादला हो गया था।

डॉ. अग्रवाल को निदेशक राज्य कर्मचारी बीमा योजना के रूप में पदोन्नत किया गया था। बसंत अग्रवाल 4 साल तक इस जिले में तैनात रहे थे। डॉ अग्रवाल को इसी जिले में रहते हुए आईएएस का कैडर मिला था

कल हुए हैं 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले…

उत्तर प्रदेश शासन ने कल प्रदेश भर में 84 पीसीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इसी क्रम में प्रशांत तिवारी का तबादला हाथरस में किया गया है। प्रशांत तिवारी मूल रूप से अंबेडकर नगर के निवासी हैं। इससे पहले वह देवरिया, गाजियाबाद, मुरादाबाद सहित विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *