Breaking
Wed. Dec 17th, 2025

महाशिवरात्रि से पहले हाथरस में कांवड़ यात्रा:सिकंद्राराऊ-मथुरा मार्ग पर आ रहे हजारों कांवड़िये, प्रशासन ने लगाए शिविर

हाथरस : हाथरस में महाशिवरात्रि से पहले कांवड़ यात्रा का उत्साह चरम पर है। 26 फरवरी को मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए हजारों श्रद्धालु गंगाजल लेकर यात्रा कर रहे हैं। सिकंद्राराऊ-मथुरा मार्ग पर सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। गंगा घाट सोरों से आने वाले कांवड़ियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह विश्राम शिविर बनाए गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। निस्वार्थ सेवा संस्थान सहित कई सामाजिक संगठन भी शिविर संचालन में सहयोग कर रहे हैं। भाजपा के नेता भी कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह विश्राम शिविर बनाए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह विश्राम शिविर बनाए गए हैं।

सांसद अनूप प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, हरीश सेंगर ने विभिन्न शिविरों का दौरा किया। उन्होंने कांवड़ियों को जलपान वितरण किया और कुछ समय के लिए कांवड़ भी उठाई। निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने अपने शिविर में भाजपा नेताओं का स्वागत किया।

कांवड़ लेकर खड़े सांसद अनूप प्रधान, भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य और अन्य।

कांवड़ लेकर खड़े सांसद अनूप प्रधान, भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य और अन्य।

स्थान स्थान पर लगा जाम…

चारों ओर ‘बम बम भोले’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है। हालांकि, कांवड़ियों की भीड़ के कारण शहर के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ है। पुलिस प्रशासन कावड़ियों की यात्रा को सुगम बनाने में लगा है। कावड़ पर लेकर आई महिलाएं। एक शिविर के बाहर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *