मेरठ : मेरठ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पड़ोसियों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर उसे बेल्ट से पीटा, फिर 10 बार चाकू से वार किए और पेट चीर दिया। उसकी आंतें बाहर आ गईं। वारदात के बाद आरोपी भाग गए।

इसके बाद घरवाले युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

युवक के चाचा का आरोप है कि सोमवार दोपहर पड़ोसियों ने घर आकर जान से मारने की धमकी दी थी, फिर शाम को हत्या कर दी। पूरा मामला भावनपुर थाना क्षेत्र के मेदपुर गांव का है।

आरोपियों ने बेल्टों से पीट-पीटकर अफजल को सड़क पर गिरा दिया। एक महिला बचाने पहुंची, मगर हमलावर नहीं माने।

आरोपियों ने बेल्टों से पीट-पीटकर अफजल को सड़क पर गिरा दिया। एक महिला बचाने पहुंची, मगर हमलावर नहीं माने।

जानिए पूरा मामला

मेदपुर गांव निवासी असलम टेलर का काम करता था। सोमवार दोपहर वह पड़ोसी नौशाद और एक अन्य युवक के साथ आम के बाग में शराब पी रहा था। शाम करीब 6 बजे नौशाद ने अफजल से शराब के लिए 500 रुपए मांगे।

अफजल ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। नौशाद दौड़ते हुए घर पहुंचा और मारपीट की जानकारी अपने भाई इसरार और परिजनों को दी। इसी बीच, असलम उसके घर के सामने से निकला। आरोपियों ने उसे घेरकर रोक लिया और ताबड़तोड़ बेल्टों से हमला कर दिया। उसे पीट-पीटकर जमीन पर गिरा दिया।

अफजल को बचाने के लिए उसका भाई आदिल, सारिक और तारिक भी आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच नौशाद ने अफजल के पेट में चाकू से वार कर हत्या कर दी। परिजन गंभीर रूप से घायल अफजल को आनंद अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अफजल की हत्या के बाद पुलिस अफजल के घर पहुंची। यहां घटना के बारे में जानकारी की।

अफजल की हत्या के बाद पुलिस अफजल के घर पहुंची। यहां घटना के बारे में जानकारी की।

वीडियो में क्या दिख रहा

39 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि अफजल कहीं जा रहा है। इसी दौरान दौड़कर दो लोग आते हैं। दोनों के हाथों में बेल्ट होते हैं। वे अफजल को बेल्टों से पीटना शुरू कर देते हैं। जब अफजल विरोध करता है, तो उसे पीटते-पीटते सड़क पर गिरा देते हैं।

तभी एक महिला और अन्य पड़ोसी अफजल को बचाने पहुंच जाते हैं। इसके बाद तीसरा आरोपी वहां पहुंचता है और अफजल पर लात-घूसों से वार करता है। इस बीच इसरार चाकू से अफजल के पेट पर कई वार करता है। लहूलुहान होकर अफजल सड़क पर गिर जाता है।

अफजल टेलर का काम करता था। चाचा ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

अफजल टेलर का काम करता था। चाचा ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

चाचा बोले- दोपहर में मर्डर की धमकी दी थी

अफजल के चाचा गुलफाम ने आरोपी इसरार, नौशाद, चांद, समीर और यामीन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। उन्होंने बताया- दोपहर 2 बजे असलम के पड़ोसी इसरार, चांद और समीर घर पहुंचे थे। आरोपियों ने धमकी दी कि ईद पर तुम लोगों ने हमारे बकरे नहीं बिकने दिए, हम तुम्हें जान से मारेंगे। फिर शाम को आरोपियों ने अफजल की हत्या कर दी।

अफजल की हत्या के बाद से दोनों पक्षों में तनाव है। विवाद बढ़ने की आशंका में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

अफजल की हत्या के बाद से दोनों पक्षों में तनाव है। विवाद बढ़ने की आशंका में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

गांव में तनाव, फोर्स तैनात की गई

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि मुख्य आरोपी इसरार को अरेस्ट कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि अफजल की हत्या के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है। इसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी पक्ष के लोग घर से भाग गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *