वाराणसी : काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और त्रिपुंड लगाया। पीएम मंदिर से बाहर निकले तो भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने त्रिशूल उठाकर लहराया।
पीएम 14 किलोमीटर लंबा रोड शो करते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे। गेट पर 108 बटुकों ने शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया। मंदिर में पीएम बच्चों से भी मिले और उनसे बातचीत की।
इससे पहले, पीएम के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते नजर आए। प्रधानमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। काफिले पर फूल बरसाए गए। पीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। हालांकि, वह कहीं रुके नहीं।
काशी से पीएम हरदोई के लिए रवाना हो गए हैं। वहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा।

पीएम विश्वनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद बाहर आए तो भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया।

पीएम ने करीब 20 मिनट काशी विश्ननाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा की।

5 पंडितों ने पीएम को पूजा कराई। उन्हें माला पहनाई और त्रिपुंड लगाया

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएम का 108 बटुकों ने शंखनाद के साथ स्वागत किया।

रोड शो के दौरान चौराहों पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस करते नजर आए।
मोदी ने कल 163 परियोजनाओं लोकार्पण-शिलान्यास किया था
- प्रधानमंत्री ने अपने काशी दौरे के पहले दिन 6,350 करोड़ रुपए की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। उन्होंने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भी हिस्सा लिया, जिसमें करीब 50 हजार महिलाएं शामिल हुईं।
- मंच पर राजनीति, स्वयं सहायता समूह और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी 44 महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने महिलाओं को धोखा दिया। आपके आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोडूंगा।
मोदी मंदिर परिसर में बच्चों से मिले


डमरू बजाकर पीएम का स्वागत किया
पीएम मोदी का डमरू बजाकर स्वागत किया। शंखनाद भी किया गया। पीएम मोदी ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

