Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

बलदेव में बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

  • दाऊजी मंदिर में विरोध जताते हुए सपा कार्यकर्ताओं और पांडेय समाज के लोगों ने कहा सरकार मंदिर विरोधी है

दैनिक उजाला, बलदेव : वृंदावन में बॉंके बिहारी कॉरिडोर को लेकर बलदेव में सपा कार्यकर्ताओं और पांडेय समाज के लोगों तथा महिलाओं ने भी भारी विरोध प्रदर्शन किया।

बलदेव के दाऊजी मंदिर के सेवायत व समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव गौरव पांडे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार का विरोध किया।
गौरव पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार देवालय और ब्राह्मण विरोधी है। इस सरकार ने सिर्फ और सिर्फ मंदिरों पर राजनीति कर वोट बैंक बनाया है, लेकिन अब यह नहीं चलेगा। मथुरा-वृंदावन में भी वही हश्र जो अयोध्या में हुआ। भाजपा को यहां से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। अरे विकास करना है तो व्यवस्थाओं को बदलिए, पुरातन संस्कृति से छेड़छाड़ करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस सरकार की नीति सिर्फ मंदिरों पर राज करने की है।

राष्ट्रीय सचिव ने बांके बिहारी मन्दिर के सेवायतों को भरोसा दिया कि समाजवादी पार्टी सरकार आने पर वृंदावन बांके विहारी कॉरिडोर के मामले पर संज्ञान लेकर उचित ही कार्रवाई की जायेगी।

इस मौके पर गणेश पांडे नगर अध्यक्ष बलदेव, सोनू बौहरे सपा नेता एवं समस्त सम्मानित गोस्वामीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *