Breaking
Mon. Apr 27th, 2026

जीएलए बीबीए के 15 छात्रों का आईसीआईसीआई बैंक में चयन

  • जीएलए बीबीए के छात्रों को 5 लाख सालना का आकर्षक पैकेज

मथुरा: जीएलए विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और बेहतर प्लेसमेंट रिकॉर्ड को साबित किया है। विश्वविद्यालय के बीबीए और बीबीए मैनेजमेंट साइंस के 15 विद्यार्थियों का चयन देश के प्रतिष्ठित आईसीआईसीआई बैंक में ₹5 लाख सालाना के आकर्षक पैकेज पर हुआ है। यह उपलब्धि स्नातक स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा की गुणवत्ता और विश्वविद्यालय के मजबूत कॉर्पोरेट नेटवर्किंग का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस सफलता से न केवल विश्वविद्यालय का मान बढ़ा है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का नया मार्ग प्रशस्त हुआ है।

विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक शिक्षण पद्धतियां और उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण विद्यार्थियों को बेहतर करियर के लिए तैयार कर रहे हैं। प्रबंधन संकाय द्वारा नियमित रूप से आयोजित कार्यशालाएं, इंडस्ट्री इंटरैक्शन, मॉक इंटरव्यू और व्यक्तित्व विकास सत्र विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ कॉर्पोरेट जगत में प्रवेश करने योग्य बनाते हैं।

चयनित विद्यार्थियों तान्या पोरवाल, नेहा अग्रवाल, देवांश गुप्ता, वंशिका शर्मा, दीपाली झा, चयन सचदेवा, अभिषेक कुमार, ज्योत्स्ना अग्रवाल, प्रिंस, दीपक चैधरी, सोनाली कलाकोटी, साक्षी कुमारी, पीयूष कुमार सिंह, श्रवण गुप्ता एवं सुशील कुमार को बैंक की निर्धारित कठिन चयन प्रक्रियाओं और मानकों को पूरा करने के बाद रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए योग्य पाया गया। इस प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार जैसे कई चरण शामिल थे, जिन्हें सफलतापूर्वक पार करने के बाद ही विद्यार्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया। नियुक्ति से पहले इन विद्यार्थियों को कंपनी द्वारा दो महीने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें बैंक की विभिन्न शाखाओं में तैनात किया जाएगा।

प्रबंधन संकाय के निदेशक प्रो. अनुराग सिंह ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत और संकाय के श्करियर-फोकस्ड दृष्टिकोण को दिया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन संकाय का लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की वर्तमान जरूरतों के अनुसार डे-वन रेडी बनाना है। इसके लिए पहले दिन से ही ट्रेनिंग और इंडस्ट्री-कनेक्ट प्रोग्राम्स पर खास जोर दिया जाता है।

चयनित छात्रा तान्या पोरवाल ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “जीएलए विश्वविद्यालय में मिले प्रशिक्षण, फैकल्टी के मार्गदर्शन और मॉक इंटरव्यू सत्रों ने हमें इंटरव्यू के लिए पूरी तरह तैयार किया। यहां का वातावरण हमें आत्मविश्वास देता है, जिसकी वजह से हम इस मुकाम तक पहुंच पाए।”

विभागाध्यक्ष प्रो. उत्कल खंडेलवाल एवं एसोसिएट हेड प्रो. कृष्णवीर सिंह ने कहा कि संकाय अपने विद्यार्थियों को उनके समय और निवेश पर उच्चतम परिणाम दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है और यही कारण है कि हर वर्ष बेहतर प्लेसमेंट परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय को देखते हुए विश्वविद्यालय में परम्परागत बीबीए के साथ-साथ बीबीए मैनेजमेंट साइंस, बीबीए डेटा एनालिटिक्स एंड बिजनेस इंटेलिजेंस, बीबीए फैमिली बिजनेस और बी.कॉम. जैसे पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को स्नातक स्तर पर ही रोजगार के बेहतरीन अवसर मिल सकें। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रमों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप लगातार अपडेट किया जाता है।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट काॅरपोरेट रिलेशन अमित जैन ने कहा कि रोजगार बहुत है, स्टूडेंट को कंपनियों से मिलने वाले अवसरों को हाथ से निकलने नहीं देना चाहिए। इसके लिए भरपूर तैयारी की आवश्यकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *