Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

लोगों को तनाव मुक्त करने की अनूठी पहल, जानें क्या है ‘आओ मिलकर बात करें’

  • मथुरा के युवक ने शुरू किया ‘आओ मिलकर बात करें’

मथुरा : जिले के नगला बिहारी निवासी कृष्णा राजपूत समाज सेवी ने लोगों के लिए ‘आओ मिलकर बात करें’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत लोगों को तनाव मुक्त करने प्रक्रिया समाजसेवी ने अपनायी है।

समाजसेवी कृष्णा राजपूत ने बताया कि कोरोना काल के दौरान युवाओं में मेंटल हेल्थ, तनाव, डिप्रेशन जैसी विषम बीमारियों की समस्या बढ़ी हैं एवं इस काल में अनेक युवाओं ने आत्महत्या जैसे कदम भी उठाए हैं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का आदर्श वाक्य जिनका कोई नहीं, उनके हम हैं, जिसका बस एक ही उद्देश्य होगा कि तनाव जैसी बीमारियों से जूझ रहे युवाओं के बीच पहुंचना एवं बातचीत कर उसका हल निकालना है। आगे उन्होंने बताया कि हम आपस में बातचीत कर मेंटल हेल्थ जैसी बीमारियों से स्वयं एवं दूसरों को इससे बाहर ला सकते हैं।

इस अभियान के तहत कृष्णा राजपूत समाज सेवी एवं उसकी टीम लोगों से मिलने के लिए भी उनके स्थान पर पहुंचने का प्रयास करेंगी। साथ ही उन्हें उचित सलाह भी देगी, जो कि पूर्णता मुफ्त होगी। जिसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। समाज सेवी ने लोगों के लिए अपना नंबर 9528312682 भी साझा किया है। इस संपर्क के माध्यम से लोग उनसे जुड़ सकते हैं और अपनी समस्याओं को साझा कर सकते हैं। समय के साथ इस अभियान में और भी कई चीजें जोड़ी जायेंगी और कुछ संशोधित भी की जाएंगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *