Breaking
Mon. Jul 20th, 2026

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज:कई लोगों के सिर फूटे, बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंचे; दीपके बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता

नई दिल्ली : पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं और कई लोगों के सिर भी फूट गए हैं। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है।

30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए हैं। पुलिस ने बीच-बीच में बैरिकेडिंग कर रखी है।

बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और RAF के जवान तैनात हैं। पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए परमिशन नहीं दी है। उधर, CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि हमें कोई नहीं रोक सकता है। संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।

उधर, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने की 3 शर्तें रखी हैं। पहली- सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले। दूसरी- CJP प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद मुद्दा उठाने का भरोसा दें। तीसरा- स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर यही आश्वासन दें।

तस्वीरें

सुबह 8 बजे प्रदर्शनकारी संसद मार्च के पहले जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए।

सुबह 8 बजे प्रदर्शनकारी संसद मार्च के पहले जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए।

सुबह 8ः15 बजे CJP के कुछ समर्थक प्रदर्शन के बीच पेड़ पर चढ़ गए।

सुबह 8ः15 बजे CJP के कुछ समर्थक प्रदर्शन के बीच पेड़ पर चढ़ गए।

सुबह 9ः15 बजे कई लोग प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दौड़ते हुए नारे लगाते हुए जंतर-मंतर की तरफ बढ़े।

सुबह 9ः15 बजे कई लोग प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दौड़ते हुए नारे लगाते हुए जंतर-मंतर की तरफ बढ़े।

सुबह 10 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज की।

सुबह 10 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज की।

मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के अंदर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगे

CJP ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के अंदर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगे।

मनीष सिसोदिया, आतिशी और संजय सिंह प्रदर्शन में शामिल हुए

आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आतिशी जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं।

CJP बोली- हम सरकार से बातचीत कर रहे हैं

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर ले जाया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस बोली- हमने कोई हिंसा नहीं की

दिल्ली पुलिस ने X मीडिया के कुछ हिस्सों में जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा हिंसा और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबरें चलाई जा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और स्थिति को पूरी तरह से पेशेवर तरीके से संभाला जा रहा है।

पुलिस ने सभी से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या भ्रामक खबरों पर यकीन न करें। साथ ही जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।

CJP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वांगचुक भी 28 जून से उनके आंदोलन में शामिल हुए थे। CJP चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से करने के बाद बनी थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *