Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

UP-राजस्थान और महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 44°C पार:ओडिशा के 4 जिलों में स्कूल बंद; केरल में लू लगने से एक की मौत

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ : देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 44°C के पार पहुंच गया है। गुरुवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान सबसे ज्यादा 44.5°C दर्ज हुआ। यूपी के प्रयागराज और महाराष्ट्र के अमरावती में 44.4°C, वहीं अकोला में 44.3°C पारा रिकॉर्ड हुआ।

बढ़ती गर्मी के कारण राजस्थान के जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और दौसा में स्कूलों की टाइमिंग समय सुबह 7.30 बजे से कर दी गई है।

बीकानेर, झुंझुनूं और जैसलमेर में सरकारी योजनाओं काम के समय में भी बदलाव किया गया है। अब मजदूर सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही काम करेंगे।

इधर, केरल में लू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कन्नूर जिले में बढ़ते तापमान के बीच गर्मी से हुई मौत का यह पहला मामला है।

ओडिशा में भी गुरुवार को हीटवेव का असर जारी रहा। झारसुगुड़ा और तालचेर में तापमान 44°C दर्ज किया गया। राज्य के 24 जगहों पर तापमान 40°C या उससे अधिक रहा।

कटक में स्कूल और कॉलेजों की छुट्टियां 27 अप्रैल तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं रायगढ़ा, झारसुगुड़ा और गंजाम जिलों में 26 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेंगे।

अगले दिन मौसम

25 अप्रैल:

  • छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है।
  • आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।

26 अप्रैल:

  • बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म रातें (वार्म नाइट कंडीशन) रहने की भी आशंका है।
  • आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा गर्म और उमस भरा मौसम हो सकता है।
दिल्ली में गर्मी से निजात पाने के लिए एक शख्स ने अपने ई-रिक्शा में ही कूलर लगा लिया।

दिल्ली में गर्मी से निजात पाने के लिए एक शख्स ने अपने ई-रिक्शा में ही कूलर लगा लिया।

हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में बाघ को शॉवर देकर गर्मी से राहत दी गई।

हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में बाघ को शॉवर देकर गर्मी से राहत दी गई।

जयपुर के हाथी गांव में हाथियों के कमरे में कूलर लगाया गया है।

जयपुर के हाथी गांव में हाथियों के कमरे में कूलर लगाया गया है।

हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में गर्मी से बचाने के लिए बाघ को ग्लूकोज दिया गया।

हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में गर्मी से बचाने के लिए बाघ को ग्लूकोज दिया गया।

लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच महिलाएं धूप से बचने के लिए खुद को ढककर चलती नजर आईं।

लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच महिलाएं धूप से बचने के लिए खुद को ढककर चलती नजर आईं।

राजस्थान: श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर, तापमान 44 पार: आज 5 जिलों में लू का अलर्ट

प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। आज 5 जिलों में लू का अलर्ट है। गुरुवार को देश का सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर रहा। यहां पारा 44.5 डिग्री रहा। गर्मी के कारण 4 जिलों में स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है।

मध्य प्रदेश: राजस्थान से आ रही गर्म हवा; भोपाल, जबलपुर-उज्जैन समेत 11 जिलों में लू का अलर्ट

राजस्थान से आ रही गर्म हवा से मध्य प्रदेश में तपिश बढ़ गई है। भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम और सागर संभाग के शहरों में हीट वेव यानी लू जैसे हाल हैं। शुक्रवार को भी 11 जिलों में लू का अलर्ट है। नर्मदापुरम में स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है।

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में पार 44° पार, तीन दिनों में 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

प्रदेश के मध्य हिस्सों में 24 से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना है। अगले 3 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। गुरुवार को राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 44°C तापमान दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में पारा 44.4°C, 40 जिलों में लू का अलर्ट, कानपुर में लू से एक की मौत

40 जिलों में लू का अलर्ट है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में दोपहर 12 से 4 बजे तक मजदूरों के काम करने पर रोक लगा दी गई है। कानपुर में बाइक चला रहे 45 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि तेज धूप से उसकी जान गई है।

बिहार: 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 28 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम

प्रदेश के 6 जिलों में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान रहेगा। वहीं, 5 जिलों में बूंदाबांदी या बादल छाए रहने के आसार हैं। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 28 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।

हरियाणा: 43°C पहुंचा तापमान, सरकार की दोपहर 12 से 4 बजे तक घर में रहने की सलाह

प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन में लू झुलसा रही है, तो रातें भी अब राहत नहीं दे रही हैं। 9 शहरों में ‘वार्म नाइट’ जैसे हालात है। राज्य सरकार ने सभी जिलों में एडवाइजरी जारी कर दोपहर 12 से 4 बजे तक घरों में ही रहने की अपील की है।

झारखंड: आज से गर्मी से राहत की संभावना, 29 अप्रैल तक रांची समेत कई जिलों में बारिश का भी अलर्ट

शुक्रवार से कई जिलों में गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 29 अप्रैल तक रांची, पलामू, धनबाद, जमशेदपुर सहित 10 से ज्यादा जिलों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी-पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में लू चल सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *