Breaking
Sat. Jun 13th, 2026

हिटलर की तरह काम कर रही है बीजेपी, केवल गो मूत्र पर ध्यान, शरद पवार ने बोला हमला

नई दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हिटलर के जैसे काम कर रही है। बीजेपी के पास केवल गो मूत्र के अलावा कोई अन्य मुद्दा नहीं है। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि पीएम मोदी केवल गारंटियां देते हैं, लेकिन उनकी कोई भी गारंटी पूरी नहीं होती है। प्राइवेटाइजेशन, गलत प्रचार फैलाना, मुस्लिम समुदाय के प्रति नफरत और आक्रामक राष्ट्रवाद – ये भाजपा के मूल एजेंडे हैं।

पवार ने कहा, ‘बीजेपी सत्ता में हैं, उन्होंने (बीजेपी) एक आक्रामक अभियान प्रणाली स्थापित की है। यह जर्मनी में हिटलर की प्रचार प्रणाली की तरह काम कर रही है। भाजपा केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में सत्ता से बाहर है। देश में भाजपा के लिए माहौल अनुकूल नहीं है। प्रधानमंत्री केवल गारंटी देते हैं, जो हैं कभी पूरा नहीं हुई।”

पवार के इस बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत का जवाब आया है। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि पवार ने जो कुछ भी कहा, उसमें कुछ गलत नहीं है। देश साइंस, टेक्नोंलॉजी और शिक्षा से आगे बढ़ेगा उन्नति करेगा। उन्होंने आगे कहा, अगर कोई इसका विरोध करता है, तो इसका मतलब देश को 5000 साल पीछे ले जाने और धर्म के आधार पर लड़ाई पैदा करने के बारे में सोच रहा है।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *