दैनिक उजाला, सोर्स तिरुपति : आंध्र प्रदेश के श्री तिरुपति मंदिर में बुधवार देर रात 9:30 बजे वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट काउंटर के पास भगदड़ मच गई थी। हादसे में एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए हैं।

दरअसल शुक्रवार से शुरू होने वाले 10 दिवसीय विशेष वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट बांटे जा रहे थे। मंदिर कमेटी ने 91 काउंटर खोले थे। इनमें करीब 4 हजार की भीड़ थी।

इसी दौरान लाइन में लगी एक महिला बेहोश हो गई। इलाज के लिए उसे गेट खोलकर निकाला गया। इस दौरान लोग अंदर घुसने लगे। भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिसमें बीमार महिला की भी मौत हो गई।

हादसे की 5 फोटोज…

वैकुंठ एकादशी और वैकुंठ द्वार के पास करीब चार हजार लोग लाइन में खड़े थे।

वैकुंठ एकादशी और वैकुंठ द्वार के पास करीब चार हजार लोग लाइन में खड़े थे।

धक्का-मुक्की होने के बाद TTD के कार्यकर्ता हालात संभाल नहीं पाए।

धक्का-मुक्की होने के बाद TTD के कार्यकर्ता हालात संभाल नहीं पाए।

भगदड़ के दौरान लोग एक-दूसरे पर चढ़ गए।

भगदड़ के दौरान लोग एक-दूसरे पर चढ़ गए।

महिला के घायल होने के बाद लोग उसे मदद करते हुए।

महिला के घायल होने के बाद लोग उसे मदद करते हुए।

घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

हादसे से जुड़े अपडेट्स…

  • पद्मावती मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर कुमार ने कहा, भगदड़ में कुछ लोगों को फ्रैक्चर हुआ है। बाकी के शरीर में चोटों आई हैं।
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आज दोपहर 12 बजे तिरुपति पहुंचेंगे। वे करीब 3 घंटे यहां रहेंगे। घायलों से मिलेंगे।

जिस द्वार पर हादसा हुआ, उसे 10 जनवरी को खोला जाना था

एक दिन पहले मंगलवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव ने बताया था कि 10 से 19 जनवरी तक वैकुंठ एकादशी पर वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए खोले जाने थे। सुबह 4.30 बजे से प्रोटोकॉल दर्शन से शुरू होगा, उसके बाद सुबह 8 बजे से सर्व दर्शन शुरू होगा। इसके लिए लोग टोकन लेने के लिए लाइन में लगे थे। इन 10 दिनों में करीब 7 लाख भक्तों के आने की संभावना है।

तिरुपति भारत का सबसे प्रसिद्ध और अमीर मंदिर

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और अमीर तीर्थस्थलों में से एक है। ये आंध्र प्रदेश के सेशाचलम पर्वत पर बसा है। भगवान वेंकटेश्वर के इस मंदिर का निर्माण राजा तोंडमन ने करवाया था। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 11वीं सदी में रामानुजाचार्य ने की थी।

मान्यता है कि भगवान वेंकटेश्वर जब पद्मावती से अपना विवाह रचा रहे थे तो उन्होंने धन के देवता कुबेर से कर्ज लिया। भगवान पर अब भी वो कर्ज है और श्रद्धालु इसका ब्याज चुकाने में उनकी मदद करने के लिए दान देते हैं। तिरुमाला मंदिर को हर साल लगभग एक टन सोना दान में मिलता है।

QuoteImage

तिरुपति दर्शन करने जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को यहां का प्रसिद्ध लड्डू प्रसाद में दिया जाता है। यहां रोज करीब 3 लाख लड्डू बनाए जाते हैं। लड्डू को चने के बेसन, मक्खन, चीनी, काजू, किशमिश और इलायची से बनाया जाता है और इसकी रेसिपी करीब 300 साल पुरानी है।QuoteImage

भगवान विष्णु को कहते हैं व्यंकटेश्वर

इस मंदिर के बारे में कहा जाता हैं कि यह मेरूपर्वत के सप्त शिखरों पर बना हुआ है, इसकी सात चोटियां शेषनाग के सात फनों का प्रतीक कही जाती हैं। इन चोटियों को शेषाद्रि, नीलाद्रि, गरुड़ाद्रि, अंजनाद्रि, वृषटाद्रि, नारायणाद्रि और व्यंकटाद्रि कहा जाता है।

इनमें से व्यंकटाद्रि नाम की चोटी पर भगवान विष्णु विराजित हैं और इसी वजह से उन्हें व्यंकटेश्वर के नाम से जाना जाता है।

सिर्फ शुक्रवार को होते हैं पूरी मूर्ति के दर्शन

मंदिर में बालाजी के दिन में तीन बार दर्शन होते हैं। पहला दर्शन विश्वरूप कहलाता है, जो सुबह के समय होता है। दूसरा दर्शन दोपहर को और तीसरा दर्शन रात को होता है। भगवान बालाजी की पूरी मूर्ति के दर्शन केवल शुक्रवार को सुबह अभिषेक के समय ही किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner