Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

मध्य प्रदेश में पहली बार रात में लू का अलर्ट:महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी का समय बदला; मजदूर दोपहर में काम नहीं करेंगे

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/रायपुर/दिल्ली : देश के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी जारी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और दिल्ली में कई जगह पारा 44°C पार पहुंच गया है। कई जगह लू का भी अलर्ट है।

मध्य प्रदेश के भोपाल में पहली बार रात में लू चलने की चेतावनी दी गई है। भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रतलाम और छतरपुर समेत 16 जिलों में लू चलने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में 44.4°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। राज्य में गर्मी को देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। झारखंड में भी आज से स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

महाराष्ट्र के गोंदिया और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को पारा 43°C दर्ज हुआ। दोनों जिलों में दोपहर 12:30 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को चौराहों पर धूप में खड़ा न रहना पड़े।

दोनों ही राज्यों में दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में काम करने पर रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के काम के घंटे बदलकर सुबह 6 से 11 और शाम 4 से 8 बजे कर दिए गए हैं। कंस्ट्रक्शन वर्कर, स्ट्रीट वेंडर भी इसी वक्त काम करेंगे।

कानपुर में बच्चे को स्कूल से लेकर लौटते वक्त गमछे से ढांककर ला रहे हैं। यहां सोमवार को पारा 42.6 डिग्री रहा।

कानपुर में बच्चे को स्कूल से लेकर लौटते वक्त गमछे से ढांककर ला रहे हैं। यहां सोमवार को पारा 42.6 डिग्री रहा।

दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क में तालाब में गर्मी मिटाता एक बाघ। दिल्ली में सोमवार को पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया है।

दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क में तालाब में गर्मी मिटाता एक बाघ। दिल्ली में सोमवार को पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया है।

महाराष्ट्र के नागपुर में गर्मी से बचने के लिए लोग फेस कवर करके निकल रहे हैं।

महाराष्ट्र के नागपुर में गर्मी से बचने के लिए लोग फेस कवर करके निकल रहे हैं।

असम में बाढ़, एक की मौत; पूर्वोत्तर में अगले 15 दिन रिकॉर्ड बारिश संभव

असम की राजधानी गुवाहाटी के खानापारा इलाके में 21.59 सेमी बारिश दर्ज की गई। गुवाहाटी में मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार को बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और एक महिला की मौत हो गई। हालात को देखते हुए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

पूर्वोत्तर भारत में अगले 15 दिनों में एशिया में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नगालैंड में इस हफ्ते भारी बारिश की आशंका है।

अनुमान है कि 20 से 22 अप्रैल के बीच कई इलाकों में तेज बारिश होगी, जबकि 23 अप्रैल को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन 24 अप्रैल से फिर बारिश की तीव्रता बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र के विदर्भ में रात में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

अगले 2 दिन मौसम

22 अप्रैल:

  • झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव जैसे हालात बन सकते है। कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का अलर्ट है।

23 अप्रैल:

  • उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर जारी रहेगा। झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
  • तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *