Breaking
Sat. Jun 13th, 2026

क्या बीजेपी अब मणिपुर फाइल्स बनाकर देखेगी? महिलाओं को नग्न कर घुमाने पर उद्वव ने कसा तंज

नई दिल्ली : मणिपुर में हिंसा बीते 83 दिनों से जारी है। इसी बीच कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिन्होंने देश को पूरी दुनिया में शर्मसार कर दिया है। कूकी समुदाय से जुड़ी दो महिलाओं को नग्न कर सड़कों पर घुमाया गया। इस मामले पर तमाम विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार को घेरने में जुटी हुई है और मुख्यमंत्री बिरेन सिंह का इस्तीफा मांगा है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) ने सामना के जरिए मोदी सरकार पर जोरदार प्रहार किया है और पूछा कि कश्मीर फाइल्स की तरह ही क्या अब बीजेपी मणिपुर फाइल्स बनाकर देखेगी?

पीएम मोदी और बिरेन सरकार पर निशाना साधते हुए शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है कि इस पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा एवं उत्पीड़न कश्मीर से भी बदतर है। चार मई को शूट किया गया एक वाीडियो बुधवार को सामने आया है जिसमें मणिपुर में दो महिलाओं को कुछ लोग निर्वस्त्र कर परेड करवाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस घटना की देशभर में आलोचना हो रही है। शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि यदि उच्चतम न्यायालय ने इस घटना का संज्ञान नहीं लिया होता तो प्रधानमंत्री इस मुद्दे के बारे में कुछ नहीं बोलते। मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि मणिपुर की घटना से 140 करोड़ भारतीय शर्मसार हुए हैं। उन्होंने कहा कि कानून पूरी ताकत के साथ काम करेगा तथा गुनहगार बख्शे नहीं जायेंगे।

सामना में कहा गया है कि हाल में ‘ताशकंद फाइल्स’, ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्में बनी हैं। उसमें कहा गया है, ‘‘उन्हीं लोगों को अब मणिपुर की हिंसा पर ‘मणिपुर फाइल्स’ नामक फिल्म भी बनानी चाहिए।” शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि यदि राज्य में गैर भाजपा सरकार होती तो उसे अब तक बर्खास्त भी कर दिया गया होता।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *