Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

रोहित ICC टी-20 टीम ऑफ द ईयर के कप्तान:4 भारतीय खिलाड़ी शामिल

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : ICC ने शनिवार को साल 2024 की टी-20 टीम ऑफ द ईयर की घोषणा कर दी है। इस टीम में 4 भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है। उनके अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह भी टीम में शामिल हैं। भारत के अलावा किसी भी अन्य देश से एक से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है।

टीम में पाकिस्तान के बाबर आजम, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और अफगानिस्तान के राशिद खान भी टीम में शामिल हैं। एक दिन पहले शुक्रवार को ICC ने टेस्ट टीम ऑफ ईयर और वनडे टीम ऑफ ईयर का ऐलान किया था। टेस्ट में भारत के तीन प्लेयर्स को जगह मिली थी। जबकि वनडे टीम में कोई भारतीय नहीं है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल हर साल खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर तीनों फॉर्मेट की टीम जारी करता है।

रोहित की कप्तानी में भारत ने जीता था टी-20 वर्ल्ड कप

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था। ब्रिजटाउन के मैदान पर भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया था।

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

अर्शदीप सिंह टी-20 क्रिकेट ऑफ ईयर चुने गए

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को ICC ने टी-20 क्रिकेटर ऑफ ईयर चुना है। उन्होंने पिछले साल 18 मुकाबलों में 36 विकेट झटके हैं। इस अवॉर्ड के लिए ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, पाकिस्तान के बाबर आजम और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के नाम भी रेस में थे।

कोहली प्लेयर ऑफ मैच रहे थे, बुमराह प्लेयर ऑफ सीरीज

फाइनल मैच में 76 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। जबकि टूर्नामेंट में 15 विकेट झटकने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *