Breaking
Sat. Jun 20th, 2026

भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया:सीरीज 3-0 से जीती; तीसरे वनडे में यशस्वी का शतक, रोहित की फिफ्टी, प्रसिद्ध को 5 विकेट

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान ने भारत को 219 रन का टारगेट दिया। जवाब में भारत ने 28.4 ओवर में एक विकेट खोकर 224 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

यशस्वी जायसवाल ने दूसरा वनडे शतक जमाते हुए नाबाद 110 रन बनाए। पारी में 14 चौके और 3 छक्के भी लगाए। रोहित शर्मा ने 79 रन की पारी में 9 चौके और 3 छक्के जमाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 170 रन जोड़कर जीत की नींव रखी। श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने वनडे करियर का पहला शतक लगाते हुए 102 रन बनाए। उमरजई ने 50 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान 44.2 ओवर में 218 रन पर सिमट गया। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट झटके। गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव को एक-एक सफलता मिली।

गिल ने कप्तान के तौर पर पहली वनडे सीरीज जीती

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतकर शुभमन गिल ने बतौर भारतीय कप्तान अपनी पहली वनडे सीरीज जीत ली। इससे पहले उनकी कप्तानी में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से हराया था।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीत मिली थी। लेकिन उस सीरीज में कप्तानी केएल राहुल ने की थी। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

गिल को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद भारत का वनडे कप्तान बनाया गया था।

गिल को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद भारत का वनडे कप्तान बनाया गया था।

भारत 29वें ओवर में जीता

भारत ने तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। 219 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने सिर्फ 28.4 ओवर में 224/1 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत के हीरो यशस्वी जायसवाल रहे, जिन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने मोहम्मद नबी की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया और फिर उसी ओवर में चौका व छक्का जड़कर मैच खत्म कर दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *