Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

Asia Cup 2025 Squad Announcement: टीम इंडिया के स्क्वॉड का हुआ ऐलान, शुभमन गिल की हुई वापसी

  • एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होगी

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : टी-20 एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार को चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने टीम का ऐलान किया। सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे, जबकि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को भी जगह मिली है। क्रिकेट एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से UAE में हो रही है। भारत इस टूर्नामेंट का मेजबान है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE से होगा।

एशिया कप के लिए भारत का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

भारत-पाकिस्तान के 3 मुकाबले हो सकते हैं एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले हो सकते है। पहला मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। आगे जानिए 2 मैच और कैसे संभव

  • दूसरा मैच: एशिया कप में लीग स्टेज के बाद सुपर-4 राउंड होगा। भारत-पाकिस्तान के सुपर-4 राउंड में पहुंचने पर 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की दूसरी भिड़ंत हो सकती है।
  • तीसरा मैच : अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं, तो 28 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप में तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।

भारत को ग्रुप-ए में रखा; पाकिस्तान, UAE, ओमान भी शामिल

भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। उसके साथ पाकिस्तान, UAE और ओमान की टीमें हैं। ग्रुप-बी श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग हैं।

ग्रुप में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच खेलेंगी। भारत 10 सितंबर को UAE, 14 को पाकिस्तान और 19 को ओमान से भिड़ेगा।

भारत ने 8 बार जीता एशिया कप

एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। अब तक 16 बार यह टूर्नामेंट खेला जा चुका है। भारत ने इसे सबसे ज्यादा 8 बार जीता। वहीं श्रीलंका ने 6 और पाकिस्तान ने 2 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *