Breaking
Sat. Jun 20th, 2026

संभल की शाही जामा मस्जिद का बदला जाएगा नाम, ASI ने इस नाम से भेजा नया साइनबोर्ड, कलर भी चेंज

संभलः शाही जामा मस्जिद एक बार फिर चर्चा में है। अब खबर है कि संभल की शाही जामा मस्जिद के बोर्ड का नाम बदला जाएगा। अब शाही जामा मस्जिद को जुमा मस्जिद के नाम से जाना जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की तरफ से भेजे गए नए साइनबोर्ड में शाही जामा मस्जिद की जगह जुमा मस्जिद लिखा गया है। संभल की सत्यव्रत पुलिस चौकी में नया बोर्ड रखा हुआ है। नए बोर्ड पर लिखा है ‘ASI संरक्षित स्मारक जुमा मस्जिद’। उम्मीद है कि सत्यव्रत पुलिस चौकी में रखा नीले रंग का एएसआई का यह बोर्ड जल्द ही पुराने बोर्ड की जगह लगाया जाएगा। पुराने बोर्ड पर ‘शाही जामा मस्जिद’ लिखा हुआ है।

जानकारी के अनुसार,  साइनबोर्ड का रंग भी बदल दिया गया है। हरे रंग की जगह नया साइनबोर्ड का नीले रंग का किया गया है।  एएसआई के वकील विष्णु शर्मा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि ‘मस्जिद के बाहर पहले एएसआई का एक बोर्ड लगाया गया था, लेकिन कथित तौर पर कुछ लोगों ने इसे हटा दिया और इसकी जगह ‘शाही जामा मस्जिद’ लिखा एक बोर्ड लगा दिया। नया बोर्ड एएसआई के दस्तावेजों में दर्ज नाम ‘जुमा मस्जिद’ के अनुसार जारी किया गया है।

एएसआई की तरफ से अभी नहीं आया बयान

विष्णु शर्मा  ने कहा कि इसी नाम से एक ऐसा ही नीला एएसआई बोर्ड मस्जिद परिसर के अंदर पहले से मौजूद है। एएसआई ने अभी तक नए साइनबोर्ड की स्थापना के समय के बारे में कुछ नहीं कहा है। मुगलकालीन मस्जिद एक बड़े विवाद का केंद्र बन गई है, क्योंकि एक याचिका में दावा किया गया है कि यह एक प्राचीन हिंदू मंदिर का स्थल है। पिछले साल 24 नवंबर को मुगलकालीन मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान संभल के कोट गर्वी इलाके में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें चार लोग मारे गए थे, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *