Breaking
Mon. May 4th, 2026

बंगाल में BJP के जीतते ही वायरल हो रहा PM मोदी का ये वीडियो, बिहार चुनाव के बाद किया था ऐलान

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है और इस बीच, PM मोदी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बंगाल में BJP की जीत को लेकर बड़ा बयान दिया था

बंगाल में जैसे ही BJP की जीत की खबर सामने आई, PM मोदी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। यह वीडियो बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जीत के बाद का बताया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने West Bengal को लेकर एक अहम टिप्पणी की थी।

बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बनाया

दरअसल, वायरल वीडियो में PM मोदी कहते नजर आ रहे हैं, ‘गंगा जी यहां बिहार से बहते हुए ही बंगाल तक पहुंचती हैं। बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता भी बना दिया है।’

बिहार की जीत ने बंगाल के लिए दिया भरोसा

माना जा रहा है कि PM मोदी का यह बयान प्रतीकात्मक रूप से पश्चिम बंगाल में BJP के विस्तार की तरफ इशारा था। बिहार में चुनावी कामयाबी के बाद BJP ने West Bengal में अपने संगठन को तेजी से लामबंद किया और लगातार प्रचार अभियान चलाया, जिसका प्रभाव अब रिजल्ट में दिखाई दे रहा है।

रुझानों में बहुमत के पार BJP

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का परिणाम आज घोषित हो रहा है। रुझानों की बात करें तो उसमें BJP ने TMC पर भारी बढ़त बना ली है। रुझानों में BJP, 190 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, TMC का गठंबधन 100 से कम सीटों पर सिमटता दिख रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस VIDEO को लेकर नेटिजंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे PM मोदी की “भविष्यवाणी” बता रहे हैं।

BJP को रुझानों में करीब 45% वोट

वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो BJP, 45 प्रतिशत के करीब है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, रुझानों में BJP को 44.94 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं, TMC ने 41.58 प्रतिशत मत हासिल किए हैं। यहां तीसरे नंबर पर CPIM है, जिसे 4.20 फीसदी वोट मिले हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *