Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

युगांडा में आतंकियों ने एक स्कूल पर किया हमला, करीब 41 छात्रों की मौत

नई दिल्ली : युगांडा में हुए एक हमले में 41 लोगों की मौत हो गयी है। मरने वाले लोगों में 38 छात्र हैं। बॉर्डर के मेयर का कहना है कि यह हमला कुछ संदिग्ध विद्रोहियों ने किया है। पुलिस का कहना है कि अशांत पूर्वी कांगो में अपने ठिकानों से सालों से हमले कर रहे एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस के विद्रोहियों ने सीमावर्ती कस्बे मपोंडवे के लुबिरिहा सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार देर रात छापा मारा था।

विदित रहे कि अफ़्रीकी देशों में पिछले कुछ साल में आतंकवाद ने पैर पसारे हैं और इसका असर भी दिखने लगा है। कई अफ़्रीकी देश आतंकवाद के चंगुल में बुरी तरह फंस चुके हैं और आए दिन ही आतंकी हमलों के मामले इन देशों में देखने को मिलते हैं। कई आतंकी संगठनों ने भी अफ़्रीकी देशों में अपनी जड़ें फैलाई हैं और स्थानीय लोगों को भी आतंकी गतिविधियाँ में लिप्त कर लिया है। इसके चलते इन देशों में माहौल भी बिगड़ता है। शुक्रवार को अफ़्रीकी देश युगांडा (Uganda) में आतंकवाद का इसी तरह का एक मामला देखने को मिला।

युगांडा की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि म्पोंडवे में लुबिरिरा सेकेंडरी स्कूल पर हुए आतंकी हमले में युगांडा के ही एक आतंकी संगठन अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज़ (Allied Democratic Forces – ADF) का हाथ है। यह आतंकी संगठन डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो (Democratic Republic of Congo) बेस्ड है और इसका इस्लामिक आतंकी संगठन ISIS से कनेक्शन है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *