Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

मथुरा में गोली लगने से PAC जवान की मौत:श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा में तैनात था, बेस कैंप में मिली लाश

मथुरा : मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह पर तैनात PAC जवान की गोली लगने से मौत हो गई। थाना रिफाइनरी क्षेत्र स्थित रांची बांगर में बने PAC कैंप में जवान की लाश मिली। वहीं, जवान की मौत की सूचना मिलते ही कैंप पर हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर तैनात पीएसी सुधीर मलिक 15वीं बटालियन पीएसी का जवान था। सुधीर मलिक ने पीएसी बैरक रांची बांगर में खुद को अपनी सरकारी रायफल से गोली मार ली।

5वीं बटालियन से जानकारी हुई है कि वह गौतम बुद्ध नगर के रहने वाले थे। एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मामले की जांच को थाना पुलिस को आदेशित किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *