Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

भारत ने 101 रन से पहला टी-20 जीता:74 रन ही बना सका साउथ अफ्रीका, हार्दिक की फिफ्टी; बुमराह के 100 विकेट पूरे

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टी-20 में 101 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मंगलवार को कटक के बाराबाती स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी। भारत ने हार्दिक पंड्या की फिफ्टी के दम पर 6 विकेट खोकर 175 रन बना लिए। जवाब में मेहमान टीम 74 रन बनाकर ही सिमट गई।

यह टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका का सबसे छोटा स्कोर हैं। भारतीय टीम ने नौवीं बार कोई टी-20 मैच में 100 रन या इससे ज्यादा के अंतर से जीता था। भारतीय टीम से अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। बुमराह ने टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट भी पूरे कर लिए हैं।

पंड्या की फिफ्टी, 100 छक्के भी पूरे

टीम इंडिया की ओर से हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा 59 रन (28 बॉल) बनाए। उन्होंने 25 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। इतना ही नहीं, पंड्या ने टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। पंड्या के अलावा, तिलक वर्मा ने 26 और अक्षर पटेल ने 23 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 17 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 12 रन का योगदान दिया।

एनगिडी ने 3 विकेट झटके साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट चटकाए। लूथो सिपामला को 2 विकेट मिला। एक विकेट डोनोवन फरेरा के हिस्से आया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका- क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ऐडन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, केशव महाराज, लूथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *