Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

राहुल गांधी बोले-पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल:इंदौर में मृतकों के परिजन को 1-1 लाख के चेक दिए; कहा- सरकार जिम्मेदारी ले

इंदौर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। दूषित पानी पीने से बीमार हुए मरीजों और मृतकों के परिजन से मुलाकात की। राहुल सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल गए, जहां उन्होंने दूषित पानी से पीड़ित मरीजों और परिजन से मुलाकात की।

मृतकों के परिजन से मिलने के बाद राहुल ने कहा ये नए मॉडल की स्मार्ट सिटी है। पीने का पानी नहीं है। परिवार पानी पीने के बाद बीमार हुए। यानी इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता है। ये है अर्बन मॉडल। सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है।

इससे पहले राहुल भागीरथपुरा पहुंचे और दूषित पानी से जान गंवाने वाली गीता बाई और जीवनलाल के परिवार से मिले। दोनों परिवारों को उन्होंने एक-एक लाख का चेक दिया। इसके बाद राहुल गांधी संस्कार गार्डन पहुंचे। यहां उन्होंने अन्य प्रभावित परिजन से मुलाकात की। सभी को एक-एक लाख रुपए का चेक भी सौंपा।

राहुल के साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अजय सिंह भी रहे।

राहुल गांधी दूषित जल से प्रभावित भागीरथपुरा इलाके में पैदल ही पहुंचे।

राहुल गांधी दूषित जल से प्रभावित भागीरथपुरा इलाके में पैदल ही पहुंचे।

मृतकों के परिजन से मिलकर निकले तब कहा– लोगों को डराया जा रहा है

राहुल बोले– इंदौर में लोग पानी पीकर मर रहे, ये अर्बन मॉडल

भागीरथपुरा में मृतकों के परिजन से मिलने के बाद राहुल ने कहा– इनके परिवार में लोगों की डेथ हुई है। लोग बीमार हुए हैं। ये कहा जाता था कि देश के स्मार्ट सिटी दी जाएंगी। ये नए मॉडल की स्मार्ट सिटी है। पीने का पानी नहीं है। लोगों को डराया जा रहा है। सारे के सारे परिवार पानी पीने के बाद बीमार हुए। यानी इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता है। पानी पीकर लोग मरते हैं। ये है अर्बन मॉडल।

सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए…

राहुल ने कहा– ये सिर्फ इंदौर में नहीं है। अलग–अलग शहरों में यही हो रहा है। सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। सरकार में कोई तो जिम्मेदार होगा, जिसने यहां ये काम करवाया है। कोई तो जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। लोगों ने जो इलाज कराया है, मौतें हुई हैं उसके लिए सरकार को मुआवजा तो देना चाहिए।

रहवासियों ने बताया– साफ पानी नहीं मिल रहा

राहुल बोले कि उनको रहवासियों ने बताया कि ये जो टंकी है ये सिंबल है। आज भी साफ पानी नहीं मिल रहा है। बैन लगा दिया है, लेकिन कुछ दिन में हटा दिया जाएगा और फिर वही पानी दिया जाएगा। लोग कह रहे हैं जो सरकार की जिम्मेदारी है उसे पूरा करे।

राजनीति के सवाल पर बोले– मदद करने आया

आप यहां राजनीति करने आए हैं? इस सवाल के जवाब में राहुल ने कहा– मैं उनको सपोर्ट करने यहां आया हूं। मैं विपक्ष का नेता हूं। यहां उनका मुद्दा उठाने उनकी मदद करने आया हूं। इसमें कोई गलत काम नहीं है। मेरी जिम्मेदारी बनती है कि हमारी देश में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है तो मदद करूं। मैं इनके साथ खड़ा हूं। आप इनको साफ पानी दिलवाइए।

राहुल के साथ दिग्विजय सिंह और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी हैं।

राहुल के साथ दिग्विजय सिंह और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी हैं।

संस्कार गार्डन में पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी।

संस्कार गार्डन में पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी।

राहुल गांधी की मौजूदगी में पीड़ित परिवारों को 1-1 लाख के चेक बांटे गए।

राहुल गांधी की मौजूदगी में पीड़ित परिवारों को 1-1 लाख के चेक बांटे गए।

एयरपोर्ट पर राहुल की अगवानी करते दिग्विजय सिंह, पटवारी और सिंघार।

एयरपोर्ट पर राहुल की अगवानी करते दिग्विजय सिंह, पटवारी और सिंघार।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *