मथुरा : मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र स्थित चंदन वन कॉलोनी में तेज रफ्तार थार गाड़ी का कहर देखने को मिला । यहां जूस पीने आए भाई बहन को उनकी स्कूटी सहित थार गाड़ी ने रौंद दिया। इस हादसे में भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार थार गाड़ी पलटने का CCTV वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
शनिवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे चंदनवन कॉलोनी के पास स्थित माता मंदिर के बाहर एक युवती स्कूटी पर बैठी थी जबकि उसका भाई वहां खड़ा था। दोनों बात कर रहे थे इसी दौरान लाल रंग की तेज रफ्तार थार गाड़ी और उसने अनियंत्रित होकर स्कूटी पर टक्कर मारते हुए युवक युवती में टक्कर मार दी। हादसे के बाद थार गाड़ी भी पलट गई।

इसी स्कूटी पर बैठी थी युवती
युवक युवती की हालत गंभीर
हादसे में घायल हुए भागतीपुरम कॉलोनी औरंगाबाद निवासी 23 वर्षीय युवती खुशबू और 20 वर्षीय उसका भाई राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में खुशबू के दोनों पैर और सर में चोट आई है तो वहीं राजकुमार के कंधे में गंभीर चोट आई है। हादसे की बजह से युवती का दायां पैर अलग करना पड़ा।
किसान नेता की है थार
हादसे को अंजाम देने वाली थार गाड़ी भी अनियंत्रित हो गई। UP 85 BW 5248 नंबर की इस थार पर पीछे की तरफ नंबर प्लेट भी नहीं है। वहीं इस पर पीछे शीशे पर प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन अ लिखा है। हादसे के बाद थार चला रहा युवक मौके से फरार हो गया। संभावना जताई जा रही है कि यह थार किसी किसान नेता की है। अनियंत्रित होकर पलटी थार गाड़ी को क्रेन की मदद से सीधा किया गया।

हादसे में थार गाड़ी भी पलट गई
तहरीर मिलने का पुलिस कर रही इंतजार
हादसे में घायल भाई बहन का परिजन अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बताया गया कि दोनों भाई बहन जूस पीने के लिए चंदनवन कॉलोनी आए हुए थे। इस मामले में थाना हाई वे प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है,गाड़ी किसकी है इसका पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन कह रहे हैं कि पहले वह अपने बच्चों का इलाज कराएंगे।

