Breaking
Fri. May 15th, 2026

विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे:अक्षय तृतीया पर्व पर गुरु के साथ सत्संग किया; दोनों की बाबा से यह पांचवीं मुलाकात

मथुरा : क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोमवार को वृंदावन पहुंचे। दोनों ने अक्षय तृतीया पर्व पर अपने गुरु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज का सत्संग भी सुना।

दोनों ने आश्रम में निजी रूप से एकांतिक वार्तालाप भी किया। आश्रम द्वारा जारी वीडियो में विराट और अनुष्का भक्तों के बीच शांत भाव से बैठे नजर आए। दोनाें ने बाबा के के प्रवचन को ध्यानपूर्वक सुना।

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोमवार को वृंदावन पहुंचे।

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोमवार को वृंदावन पहुंचे।

विराट और अनुष्का महाराज जी की बातों को सुना

आश्रम में विराट और अनुष्का बेहद साधारण वेशभूषा और सादगी भरे अंदाज में नजर आए। किसी वीआईपी तामझाम के बिना दोनों ने आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर काफी देर तक महाराज जी के सत्संग को सुना।

इस दौरान प्रेमानंद जी महाराज ने निर्मल मन और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया- शुद्ध अंतःकरण ही ईश्वर प्राप्ति का एकमात्र मार्ग है।

जैसे ही विराट कोहली के वृंदावन पहुंचने की खबर शहर में फैली, उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ आश्रम के बाहर जमा हो गई। अपने पसंदीदा खिलाड़ी और अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों सड़कों पर इंतजार करते दिखे।

आश्रम में विराट और अनुष्का बेहद साधारण वेशभूषा में एकाग्र चित्त होकर महाराज जी की बातों को सुना।

आश्रम में विराट और अनुष्का बेहद साधारण वेशभूषा में एकाग्र चित्त होकर महाराज जी की बातों को सुना।

मैच ब्रेक में आध्यात्मिक यात्रा

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे विराट कोहली ने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर यह दौरा किया। हाल ही में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 गेंदों में 19 रन बनाए थे। आगामी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने से पहले मिले ब्रेक का उन्होंने आध्यात्मिक यात्रा के लिए उपयोग किया।

पांचवीं बार प्रेमानंद से मिलने पहुंचे विराट और अनुष्का

विराट और अनुष्का पांचवीं बार संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे है। इससे पहले फरवरी में बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद भी दोनों यहां आए थे। साल 2025 में भी यह कपल तीन बार आश्रम पहुंचा था, जनवरी में बच्चों के साथ, मई में और फिर दिसंबर में।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *