- यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के रिजल्ट का लाखों स्टूडेंट्स बेसब्री से वेट कर रहे हैं, परिणाम जारी होने पर स्टूडेंट्स upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकेंगे
दैनिक उजाला, एजुकेशन डेस्क : इस वर्ष यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 की परीक्षा में जो छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, वे सभी अब अपने रिजल्ट का वेट कर रहे हैं। बोर्ड की तरफ से स्टूडेंट्स का यह इंतजार जल्द ही खत्म किया जा सकता है। यूपी बोर्ड की ओर से परिणाम को जल्द ही घोषित किया जा सकता है। हालांकि, यूपी बोर्ड क्लास 10 और क्लास 12 के परिणाम जारी होने की कोई सटीक तारीख और समय की ऑफिशियल अपडेट अभी जारी नहीं की गई है।
परिणाम जारी होने के बाद यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के परिणाम को स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। परिणाम को जांचने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल का यूज करना होगा। स्टूडेंट्स रिजल्ट को नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी चेक कर सकेंगे।
कैसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को वहां मांगे गए क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
- ऐसा करते ही यूपी बोर्ड क्लास 10/12 परिणाम आपके सामने खुल जाएगा।
- अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में स्टूडेंट्स एक प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि यूपी बोर्ड ने पिछले साल 25 अप्रैल को 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया था। 2025 से पहले साल 2024 में परिणाम 20 अप्रैल को जारी किया गया था।
मार्कशीट में डिटेल्स
मार्कशीट में छात्र का नाम, छात्र की जन्मतिथि, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, जिला/स्कूल कोड, समूह कोड, विषयवार प्रैक्टिकल अंक, विषयवार थ्योरी अंक, कुल अंक, अधिकतम अंक, परिणाम/डिविजन, पासिंग स्टेटस जैसे विवरण शामिल होंगे।
ऑफिशियल वेबसाइट्स
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- digilocker.gov.in
बता दें कि यूपी बोर्ड परिणाम को लगभग तैयार कर लिया गया है। आंसर-कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया 4 अप्रैल तक चली थी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे यूपी बोर्ड रिजल्ट से संबंधित किसी भी नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
#upboardresults #upresult #upboard #results #upboard10th&12thresults #result #boardexam

