Breaking
Sat. Apr 25th, 2026

अभ्यर्थी बोले-होमगार्ड भर्ती का पेपर IAS-PCS लेवल का था:बेरोजगार न होते तो नहीं आते; 3 दिन में 25 लाख परीक्षार्थी एग्जाम देंगे

प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ : यूपी में 42 हजार होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए शनिवार को दो पालियों में परीक्षा हुई। परीक्षा देने के लिए MA, BA, B.Ed और CTET पास अभ्यर्थी पहुंचे। एग्जाम देने के बाद आजमगढ़ के उमेश ने कहा- पेपर बहुत टफ था। पेपर IAS और PCS लेवल का आया था। इससे अच्छा तो पेपर न कराकर दौड़ करा लेते।

कानपुर से झांसी में पेपर देने आए त्रिवेंद्र सिंह ने कहा- बेरोजगारी से परेशान हूं। नौकरी नहीं मिल रही, इसलिए होमगार्ड की परीक्षा देने आया हूं।

इससे पहले, परीक्षा केंद्रों पर सख्त चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। रेटिना स्कैन और बायोमेट्रिक जांच की गई। जौनपुर में अभ्यर्थियों के जूते उतरवाए गए। संभल में कलावा काटा गया। इसके अलावा जूते, बेल्ट, कंगन और ताबीज भी उतरवाए गए।

प्रदेश के 1053 केंद्रों पर आज से शुरू हुई परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी। इसमें 25 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को देखते हुए तीन दिन तक पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट मोड पर है। 2 घंटे की परीक्षा 100 अंकों की है, जिसमें वैकल्पिक सवाल पूछे जा रहे हैं।

जौनपुर में अभ्यर्थियों के जूते उतरवाए गए।

जौनपुर में अभ्यर्थियों के जूते उतरवाए गए।

संभल में अभ्यर्थी का पुलिस कर्मी ने ताबीज तक उतरवा दिया।

संभल में अभ्यर्थी का पुलिस कर्मी ने ताबीज तक उतरवा दिया।

संभल में कलावा काटा गया। इसके अलावा बेल्ट और कंगन भी उतरवाए गए।

संभल में कलावा काटा गया। इसके अलावा बेल्ट और कंगन भी उतरवाए गए।

अभ्यर्थियों ने कहा-

  • गोरखपुर में पेपर देने पहुंची कुशीनगर की शशिबाला ने कहा- मैंने B.Ed, STET और CTET भी क्वालीफाई किया है। टीचिंग लाइन में वैकेंसी नहीं आ रही, इसलिए होमगार्ड की परीक्षा देने आई हूं।
  • प्रतापगढ़ के आलोक सरोज ने कहा- पेपर ठीक-ठाक था। 100 नंबर का पेपर था। माइनस मार्किंग नहीं थी। पेपर अच्छा रहा। जियोग्राफी के प्रश्न देखने को नहीं मिले। हिस्ट्री भी दो-तीन नंबर की ही आई थी।
  • मिर्जापुर के अंबुज पांडेय ने कहा- मैंने ग्रेजुएशन और ITI किया है। जॉब भी कर रहा हूं। होमगार्ड सरकारी नौकरी है, इसलिए परीक्षा देने आया हूं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *