सपा नेता अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में मौत का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया कि खून का थक्का जमा हुआ था। शरीर के नीचे हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया था। इसके बाद धमनी (artitery) और लंग्स में इंफेक्शन हुआ और कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई है।
दिल और सांस की प्रक्रिया अचानक से हुई बंद
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया कि मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स (दिल और सांस की प्रक्रिया अचानक बंद होने) की वजह से हुई। रिपोर्ट के अनुसार, इसका कारण शरीर में बड़े पैमाने पर पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म (फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमना) पाया गया।
अंदरूनी अंगो को रखा गया सुरक्षित
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पूरे हृदय और फेफड़ों से जुड़े थ्रोम्बोएम्बोलिक पदार्थ को आगे की हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए फॉर्मेलिन में सुरक्षित रखा गया है। वहीं, विसरा (शरीर के अंदरूनी अंगों के नमूने) को केमिकल एनालिसिस के लिए सुरक्षित रखकर संबंधित अधिकारी को सौंप दिया गया है।
प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि शरीर पर मिले सभी चोट के निशान एंटेमॉर्टेम (मौत से पहले के) हैं।
अस्पताल से बिना छुट्टी के घर चले गए थे
इससे पहले, 30 अप्रैल को प्रतीक को गंभीर हालत में लखनऊ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 3 दिन बाद उन्हें थोड़ा आराम मिला। इसके बाद वे बिना छुट्टी के घर चले गए थे। डॉक्टर्स के मुताबिक, वो फेफड़े की गंभीर बीमारी पल्मोनरी एम्बोलिज्म की चपेट में थे। इसमें खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंसकर ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता है।
प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। साधना गुप्ता की पहली शादी 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। 1987 में प्रतीक का जन्म हुआ। 1990 में चंद्र प्रकाश गुप्ता और साधना का तलाक हो गया। इसी दौरान साधना और मुलायम की करीबी हो गईं। 2003 में मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता से शादी कर ली और सार्वजनिक तौर पर प्रतीक को बेटे का हक दिया था।
ब्रिटेन से पढ़ाई की, राजनीति से दूर थे
- प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। वे राजनीति से दूर थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। प्रतीक ने अपर्णा यादव से 14 साल पहले लव-मैरिज की थी। दोनों की दो बेटियां हैं।
- प्रतीक ने 19 जनवरी को अचानक पत्नी अपर्णा से तलाक लेने का ऐलान कर दिया था। कहा था- अपर्णा ने मेरी जिंदगी नरक बना दी। हालांकि, 9 दिन बाद दोनों में सुलह हो गई थी। इंस्टाग्राम पर प्रतीक ने अपर्णा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- ‘All is Good यानी सब अच्छा है।
प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई, कार्डिएक अरेस्ट से गई जान

प्रतीक यादव के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। बॉडी में खून का थक्का जमा हुआ था। इससे आर्टरी (धमनियां) और फेफड़ों में इन्फेक्शन हुआ और कार्डिएक अरेस्ट से मौत हो गई। फिलहाल, विसरा रिपोर्ट के बाद और चीजें स्पष्ट होंगी।

