Breaking
Wed. May 13th, 2026

Smart Meter Balance: प्रीपेड से पोस्टपेड हुए मीटर का पिछला बैलेंस कहां गया? जानें UPPCL ऐप में चेक करने का तरीका

  • क्या आपका प्रीपेड मीटर भी पोस्टपेड में कंवर्ट हुआ है? अगर हां, तो संभव है कि आपको ऐप पर अपने बचे हुए बैलेंस की जानकारी दिखना बंद हो गई हो, ऐसे में कैसे पता करें कि आपके बैलेंस का क्या हुआ?

उत्तर प्रदेश में प्रीपेड मीटर व्यवस्था बंद किए जाने के बाद अब लोगों को सूचित किया जा रहा है कि उनके मीटर प्रीपेड, पोस्टपेड में बदल दिए गए हैं। इसके बाद पोस्टपेड मीटर का बिल जून 2026 से लोगों को ऐप, SMS और WhatsApp के जरिए मिलने लगेगा। हालांकि इस बीच लोगों को ये बात समझ नहीं आ रही कि जो बैलेंस उनके स्मार्ट प्रीपेड मीटर में था, उसका क्या हुआ?

दरअसल प्रीपेड मीटर के पोस्टपेड में शिफ्ट होने के बाद से ही UPPCL ऐप में कनेक्शन को लेकर बहुत ही सीमित जानकारी देखने को मिल रही है। ऐसे में कई लोग सोशल मीडिया पर लगातार पूछ रहे हैं कि उनके प्रीपेड मीटर के बैलेंस का क्या हुआ? हालांकि, अगर आपको भी ऐसी कोई दुविधा है, तो आप आसानी से फोन पर अपने बकाया बैलेंस के बारे में जानकारी पा सकते हैं। इसके लिए आप UPPCL ऐप और 1912 नंबर की मदद ले सकते हैं।

UPPCL ऐप पर कैसे मिलेगी बैलेंस की जिम्मेदारी

UPPCL ऐप पर कैसे मिलेगी बैलेंस की जिम्मेदारी

अगर आपने भी प्रीपेड मीटर के पोस्टपेड में तबदील होने से पहले कोई रिचार्ज कराया था या फिर आपका बैलेंस मीटर में बकाया था, तो उसके बारे में आपको UPPCL ऐप पर जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए आपको UPPCL ऐप में लॉगइन करना होगा।​

इसके बाद आपको ऐप की होम स्क्रीन पर सबसे ऊपर देखना है। जहां ऐप में बिल की जानकारी मिलती है, वहीं नीचे आपको बताया जाएगा कि आपका कितना बैलेंस फिलहाल इस्तेमाल नहीं हुआ था और जिसे कि आगे बिल में से काट दिया जाएगा। बता दें कि मई 2026 माह का बिल जून 2026 के शुरुआती 10 दिनों में भेजे जाने की बात की जा रही है।

1912 नंबर का करें इस्तेमाल

1912 नंबर का करें इस्तेमाल

अगर आप ऐप इस्तेमाल नहीं करते, तो आप 1912 नंबर पर कॉल के जरिए भी अपने बाकी बचे बैलेंस की जानकारी ले सकते हैं। कॉल पर आपको ग्राहक सेवा अधिकारी को अपनी कस्टमर आईडी कंफर्म करवाने के बाद बाकी बचे हुए बैलेंस के बारे में पूछना है।

संभव है कि वे आपसे आखिरी रिचार्ज के संबंध में जानकारी मांगें। वह भी आपको ऐप पर ही नीचे तीसरे ऑप्शन में मिल जाएगा। जहां से आप अपने आखिरी रिचार्ज आदि की जानकारी समय और दिन के अनुसार दे पाएंगे। इसके बाद आपको सूचित कर दिया जाएगा कि आपका बकाया बैलेंस कितना था और उसे कैसे बिल में एडजस्ट किया जाएगा।

ईमेल लिखकर पाएं जवाब

ईमेल लिखकर पाएं जवाब

आप चाहें, तो अपनी कस्टमर आईडी आदि के साथ एक ईमेल लिखकर भी UPPCL से अपने बकाया बैलेंस की जानकारी मांग सकते हैं। इसके लिए मेल में आखिरी रिचार्ज आदि के स्क्रीनशॉट्स और ट्रांजेक्शन आईडी आदि शेयर करना होगा।

इसके बाद एक से दो दिन में आपको आपके बकाया बैलेंस के बारे में लिखित में जवाब मिल जाएगा। ध्यान रखने वाली बात है कि आपको यह ईमेल 1912@pvvnl.org पर भेजना होगा। इस ईमेल एड्रेस में pvvnl की जगह आप अपने डिस्कॉम के अनुसार DVVNL, MVVNL, PUVVNL, PVNNL, KESco आदि।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *