Breaking
Wed. Jun 17th, 2026

हाथरस के सादाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत:ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

 सादाबाद : हाथरस के सादाबाद कस्बे के मोहल्ला बरीवाला में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतका की पहचान मोहल्ला बरीवाला निवासी राहुल की पत्नी मालती के रूप में हुई है। परिजनों ने मालती को घर के कमरे में फंदे पर लटका देखा। उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

मालती की मौत की सूचना मिलते ही उसके मायके पक्ष के सदस्य सादाबाद पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उप निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *