Breaking
Wed. Jun 3rd, 2026

विराट कोहली IPL जीतने के बाद प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे:पत्नी अनुष्का भी साथ; वृंदावन आश्रम में दोनों नंगे पैर चलते नजर आए

मथुरा : क्रिकेटर विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। दोनों अपनी कार से उतरकर नंगे पैर केली कुंज आश्रम के अंदर गए। संत प्रेमानंद के दर्शन किए। उनका आशीर्वाद लिया। कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2 दिन पहले (31 मई) लगातार दूसरा IPL खिताब जीता था।

विराट-अनुष्का सुबह करीब 7 बजे वृंदावन पहुंचे। आश्रम में संत प्रेमानंद के शिष्यों ने उनकी अगवानी की। चेहरे पर मास्क लगाए विराट-अनुष्का सीधे आश्रम के अंदर गए। करीब 2 घंटे बाद दोनों बाहर आए। इस दौरान विराट ने माथे पर चंदन और त्रिपुंड लगा रखा था। उनके हाथ एक किताब भी थी।

आश्रम से बाहर निकलते विराट-अनुष्का के कुछ वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। इससे पहले, विराट और अनुष्का ने इसी साल 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया वाले दिन संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे। सत्संग सुना था।

क्रिकेटर विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे।

क्रिकेटर विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे।

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आश्रम से बाहर निकले।

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आश्रम से बाहर निकले।

आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने विराट और अनुष्का की अगवानी की।

आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने विराट और अनुष्का की अगवानी की।

आश्रम से बाहर निकलते वक्त विराट ने माथे पर चंदन और त्रिपुंड लगा रखा था।

आश्रम से बाहर निकलते वक्त विराट ने माथे पर चंदन और त्रिपुंड लगा रखा था।

2 दिन पहले विराट ने RCB को IPL फाइनल जिताया था

31 मई को RCB ने लगातार दूसरी बार IPL का खिताब जीता था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया था। फाइनल में विराट कोहली ने अपने IPL करियर की सबसे तेज फिफ्टी लगाई थी। कोहली फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे।

IPL 2026: कोहली के लगातार चौथे सीजन 600+ रन विराट कोहली का शानदार फॉर्म RCB की सफलता की बड़ी वजह में शामिल रहा। उन्होंने लगातार चौथे सीजन 600 से ज्यादा रन बनाए। टीम का ओपनिंग कॉम्बिनेशन पूरे सीजन बदलता रहा, लेकिन कोहली के प्रदर्शन में गिरावट नहीं आई। उन्होंने सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा 675 रन बनाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *