Breaking
Tue. Jun 16th, 2026

राम मंदिर दान राशि चोरी मामला: शिवपाल सिंह यादव बोले- भारी गबन हुआ, निष्पक्ष जांच की मांग की

नई दिल्ली/लखनऊ : समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अयोध्या राम मंदिर में दान राशि चोरी के मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने चंदे के पैसों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने की आशंका जताई है।

मीडिया से बातचीत करते हुए शिवपाल यादव ने कहा, “राम मंदिर के चंदे में भारी हेराफेरी हुई है। इसकी पूरी तरह से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।”

बता दें कि राज्य सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के तीनों सदस्य सोमवार को अपराह्न रामजन्मभूमि परिसर में पहुंच गए। एसआईटी में शामिल तीनों सदस्यों के साथ जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी पहुंचे थे।

परिसर में पहुंचते ही एसआईटी सदस्यों ने यात्री सुविधा केंद्र के सभागार में बैठककर लंबी चर्चा की। इस दौरान दानपात्रों की धनराशि की गणना से जुड़े प्रत्येक बिंदुओं पर ट्रस्ट पदाधिकारियों व मंदिर से जुड़े लोगों के साथ चर्चा हुई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *