Breaking
Tue. Jun 16th, 2026

एयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप:धर्म परिवर्तन की कोशिश भी हुई; रोते हुए बोली- मुझे छोड़ दो

नागपुर : नागपुर में भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अफसर की 24 साल की पत्नी से रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे उसका पूर्व स्कूल क्लासमेट है।

पीड़ित के मुताबिक, अयाज उस पर धार्मिक मंत्रों से जुड़ी रस्में करता था। इसके बाद उसका रेप करता था। धर्मांतरण से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अयाज उसके हाथ पकड़े हुए धार्मिक मंत्र पढ़ता दिखाई दे रहा है।

वीडियो में महिला कहती है, ‘तुम्हें लड़ने की बहुत आदत है ना, हाथ छोड़ो ना… छोड़ो।’ इसके बाद वह लगातार ‘मुझे छोड़ दो’ कहकर रोती और विरोध करती नजर आती है। जबकि आरोपी उसके हाथ जोर से पकड़े रहता है।

वीडियो में अयाज और पीड़ित फर्श पर बैठे दिखे। महिला खुद को लगातार छुड़ाने की कोशिश करती है।

वीडियो में अयाज और पीड़ित फर्श पर बैठे दिखे। महिला खुद को लगातार छुड़ाने की कोशिश करती है।

आरोपी उर्दू में मंत्र पढ़ते हुए महिला पर फूंक मार रहा था। महिला के गुहार लगाने के बावजूद वह उसके हाथ नहीं छोड़ता है।

आरोपी उर्दू में मंत्र पढ़ते हुए महिला पर फूंक मार रहा था। महिला के गुहार लगाने के बावजूद वह उसके हाथ नहीं छोड़ता है।

महिला प्रॉपर्टी डीलर, पति दूसरे शहर में पोस्टेड

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित के पति भारतीय वायुसेना में हैं और फिलहाल दूसरे शहर में पोस्टेड है। महिला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। फरवरी 2025 में आरोपी अयाज ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया था।

FIR के मुताबिक, आरोपी ने महिला को वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया। महिला का आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ मिला जूस पिलाया गया। बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया गया और उसकी फोटो-वीडियो बना ली गईं।

बाद में इन्हीं आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपी ने कई बार उसका यौन शोषण किया और उससे करीब 4 लाख रुपए भी वसूले। महिला ने आरोप लगाया कि उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया गया और धार्मिक रस्मों के नाम पर कई गतिविधियां कराई गईं।

धार्मिक रस्में कराईं, जबरन ‘कबूल है’ कहलवाया,

महिला का दावा है कि 31 मई को अयाज उसे जबरन नागपुर के पास कलमेश्वर ले गया। वहां उसकी मुलाकात अमीन शेख और हजरत मौलाना से कराई गई। मौलाना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव का रहने वाला है।

शिकायत के मुताबिक, तीनों उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। मौलाना ने वहां पीड़ित से धार्मिक रस्में कराईं और उससे जबरन ‘कबूल है’ कहलवाया। इसके बाद उसे धर्मांतरण पूरा होने की बात कही गई और बताया कि उसका अयाज मदारे से निकाह हो चुका है।

पति के लौटने पर महिला ने सच्चाई बताई

महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसके साथ फिर रेप की कोशिश की गई। 12 जून को जब उसका पति ड्यूटी से घर लौटा, तब महिला ने उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद सोनेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप, बार-बार यौन शोषण, ब्लैकमेल, जबरन वसूली, जबरन धर्मांतरण और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा एवं काला जादू विरोधी कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *