–हत्या का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में परिजनों ने किया हंगामा
अलीगढ: इगलास तहसील क्षेत्र में मुरबार पर एक सड़क हादसे के बाद परिवार में दो मौतों से आक्रोश फैल गया है। एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिसके सदमे से उसके पिता ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए इगलास तहसील परिसर में हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।बेटे की मौत का गहरा सदमा पुष्पेंद्र के बुजुर्ग पिता प्रेमपाल बर्दाश्त
नहीं कर सके। बेटे के शव के घर आने के बाद आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से
उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर में दो मौतों से पूरे क्षेत्र में भारी
आक्रोश है।
यह घटना रामपुर कनेटपुर गांव की है। 22 वर्षीय पुष्पेंद्र अपने बुआ के घर से शादी के कार्ड बांटकर अंकित नामक युवक के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहा था। की मुरबार के समीप इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 27 जून को मृतक पुष्पेंद्र की शादी होनी थी।
बेटे की मौत का गहरा सदमा पुष्पेंद्र के बुजुर्ग पिता प्रेमपाल बर्दाश्त नहीं कर सके। बेटे के शव के घर आने के बाद आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर में दो मौतों से पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश है।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि 12 तारीख को हुई यह घटना कोई हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। उनका कहना है कि रामपुर के ही 3-4 लड़कों ने शराब पीकर जानबूझकर सामने से उनकी बाइक को टक्कर मारी थी।
परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे 12 तारीख से लगातार पुलिस के संपर्क में हैं, लेकिन आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुजुर्ग पिता के शव के साथ इगलास तहसील परिसर में हंगामा किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता, वे शवों का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने पुलिस पर घटनास्थल के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज की जांच न करने का भी आरोप लगाया।
सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर इगलास पुलिस बल के साथ तहसील परिसर पहुंचे। उन्होंने पग्रामीणों को निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब लोग घर चले गए।

