Breaking
Wed. Aug 5th, 2026

मथुरा में मिला छात्र का खून से लथपथ शव:मंगलवार शाम को हुआ था युवक गायब, जांच में जुटी पुलिस

मथुरा : बुधवार की दोपहर मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में BPT थेरेपी के छात्र का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र मंगलवार दोपहर 3 बजे से गायब था। छात्र की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे धौरेरा के जंगल में युवक का शव पड़ा हुआ था। शव जंगल में बनी कोठरी में था। घटना स्थल से कुछ दूर ही युवक की स्प्लेंडर बाइक खड़ी थी। परिजन युवक की तलाश करते हुए जंगल में पहुंचे तो उन्होंने पहले बाइक को खड़ा देखा इसके बाद वह वहां से करीब 50 मीटर आगे बढ़े तो वहां बनी एक टूटी हुई कोठरी में युवक का शव पड़ा था। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

जंगल में बनी इसी कोठरी में शव पड़ा हुआ था

जंगल में बनी इसी कोठरी में शव पड़ा हुआ था

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । शव के पास ही एक बांक पड़ा हुआ था। संभावना जताई जा रही है कि युवक की हत्या इसी हथियार से की गई हो। इसके अलावा कोठरी से करीब 20 मीटर आगे ही शराब, बीयर की बोतल भी पड़ी थीं। जिससे संभावना है कि आरोपियों ने पहले पार्टी की गई हो उसके बाद हत्या को अंजाम दिया गया हो। सीओ सदर वरुण मिश्रा को बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच की जा रही है।

सूचना मिलते ही सीओ सदर वरुण मिश्रा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए

सूचना मिलते ही सीओ सदर वरुण मिश्रा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए

थाना छाता में दर्ज है गुमशुदगी

थाना गोवर्धन के नीमगांव के रहने वाले चंद्रपाल सिंह का 21 वर्षीय बेटा विपिन संस्कृति यूनिवर्सिटी में BPT थेरेपी का लास्ट ईयर का छात्र था। विपिन के पास मंगलवार की शाम 3 बजे इंस्टाग्राम पर मेसेज आया,जिसके बाद वह घर से निकल गया। रात तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना छाता पुलिस को दी। छाता पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से साख्य जुटाए हैं

फॉरेंसिक टीम ने मौके से साख्य जुटाए हैं

बुधवार को मिला शव

मंगलवार दोपहर से गायब विपिन की पुलिस और परिजन तलाश कर रहे थे कि बुधवार दोपहर किसी ने सूचना दी कि एक बाइक धोरेरा के जंगल में खड़ी है। सूचना पर परिजन करीब 2 बजे जंगल में पहुंचे जहां उनको विपिन की बाइक और उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। विपिन के चाचा नेत्रपाल ने बताया उनकी किसी से रंजिश नहीं है अब हत्या क्यों की है इसकी पुलिस जांच करेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *