Breaking
Sat. Aug 8th, 2026

राहुल बोले- रील 21वीं सदी का नशा है:हजार में से सिर्फ 12 युवाओं को परमानेंट नौकरी, सिस्टम युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा

प्रयागराज : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को 20 मिनट तक संबोधित किया। राहुल के साथ प्रियंका गांधी की बेटी मिराया भी रहीं।

राहुल ने कहा- आपसे कहा जाता है कि जितनी रील देखनी है और जितनी रील बनाना चाहते हैं, बनाओ। यह रील 21वीं सदी का नशा है।

1 हजार युवाओं में से केवल 12 को ही स्थायी नौकरी मिलती है। युवाओं का डेटा छीनकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दिया जाता है।

भारत में करीब 40 करोड़ युवा हैं। यही देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। चीन की चर्चा होती है, लेकिन भारत के युवाओं के सामने उसकी ताकत कुछ भी नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि परिवारों से लाखों करोड़ रुपए लिए जाते हैं और बदले में BA-MA की डिग्री मिलती है, लेकिन यह सर्टिफिकेट रोजगार की गारंटी नहीं देता।

प्रयागराज में राहुल का कार्यक्रम शाम 6 बजे होना था, लेकिन बाद में इसे 7 बजे कर दिया गया। इसमें 23 जिलों के छात्र बुलाए गए थे। कांग्रेस ने दावा किया था कि 2 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

राहुल ने छात्रों को मंच पर बुलाकर उनसे बातचीत भी की।

राहुल ने छात्रों को मंच पर बुलाकर उनसे बातचीत भी की।

राहुल गांधी को सुनने के लिए छात्र ट्रक और कंटेनर पर चढ़ गए।

राहुल गांधी को सुनने के लिए छात्र ट्रक और कंटेनर पर चढ़ गए।

राहुल का कार्यक्रम खत्म होने के बाद सड़क पर जाम लग गया।

राहुल का कार्यक्रम खत्म होने के बाद सड़क पर जाम लग गया।

सड़क पर युवाओं की भीड़ लगी

राहुल का कार्यक्रम खत्म होने के बाद सड़क पर युवाओं की भीड़ लग गई। सड़क पर कुछ युवा हाथ में तिरंगा लेकर भी चले।

ट्रकों और कंटेनर्स पर चढ़े छात्र

राहुल गांधी को सुनने के लिए यहां पर जो छात्र आए, वो ट्रकों और कंटेनर्स पर चढ़ गए। वहीं से उन्होंने राहुल गांधी को सुना।

मंच पर आए एक छात्र के साथ राहुल ने सेल्फी भी ली

राहुल बोले-स्टूडेंट के दिल में मोहब्बत होनी चाहिए

राहुल बोले- तो ये थी बिहार और यूपी की आवाज। अब मैंने आपसे कहा कि आपने अंधेरे में टार्च जला दी। आप सब बात समझ गए। स्टूडेंट के दिल में नफरत नहीं मोहब्बत होनी चाहिए।

मैंने पिछली स्लाइड में मोदी, भागवत, अडाणी की फोटो दिखाई, लेकिन आपको सिस्टम को खत्म टाटा बॉय बॉय करना है। ये सब आपको प्यार के साथ करना है। मैं आपके साथ खड़ा हूं और आगे भी रहूंगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *