Breaking
Sat. Aug 8th, 2026

राज्यपाल बोले-आबादी बढ़ने के लिए हम जिम्मेदार नहीं:हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप हारे नहीं, मुगलों को पीटा; चाटुकार इतिहासकारों ने गलत लिखा

उदयपुर : राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा- भारत में रोज आबादी बढ़ रही है, लेकिन इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। फिर भी आबादी बढ़ रही है तो बढ़ने दो।

राज्यपाल ने दावा किया कि हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की हार नहीं हुई थी, बल्कि इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया। महाराणा प्रताप ने देश और समाज के लिए महान काम किया और मुगलों को जमकर पीटा।

राज्यपाल ने कहा- हमारे देश के चाटुकार इतिहासकारों ने लिख दिया कि महाराणा प्रताप हल्दीघाटी की लड़ाई हार गए थे। अगर वे हारते तो क्या अकबर को हर महीने चंदा या टैक्स देते? ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। वे युद्ध हारे नहीं, बल्कि जीते थे।

अकबर ने बीकानेर में कान पकड़कर माफी मांगी थी

बागडे ने बीकानेर की किरण देवी का किस्सा सुनाते हुए कहा- जब अकबर ने मीना बाजार में छद्मवेश में उन पर हाथ डालने की कोशिश की, तो किरण देवी ने उसे पटककर उसकी छाती पर खंजर रख दिया था और अकबर ने कान पकड़कर माफी मांगी थी। बागडे ने उदयपुर के RCA कॉलेज में आयोजित उत्तर-पश्चिम क्षेत्रीय सम्मेलन ‘एग्रीविजन’ में ये बातें कहीं।

उत्तर-पश्चिम क्षेत्रीय सम्मेलन 'एग्रीविजन' में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शामिल हुए।

उत्तर-पश्चिम क्षेत्रीय सम्मेलन ‘एग्रीविजन’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शामिल हुए।

आबादी बढ़ रही है तो बढ़ने दो, हम घबराएंगे नहीं

राज्यपाल ने कहा- भारत में रोज आबादी बढ़ रही है, लेकिन इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। फिर भी आबादी बढ़ रही है तो बढ़ने दो। हमारे देश को कभी जनसंख्या का भार नहीं लगता और न ही हम ज्यादा संख्या देखकर घबराएंगे। उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए कहा- चीन ने घबराकर शादी करने और बच्चे पैदा करने के लिए सरकारी अनुमति का नियम बना दिया था, लेकिन भारत उससे आगे निकल गया तो चीन को भी वह नियम वापस लेना पड़ा।

कॉलेज के प्रोफेसरों को जबरदस्ती नशामुक्त कराएंगे

राज्यपाल ने युवाओं से नशा छोड़ने और समाज को नशामुक्त बनाने का भी आह्वान किया। बागडे ने कहा- जो लोग नशा करते हैं, उन्हें समझाइश दी जानी चाहिए। हम युवाओं को नशा छोड़ने के लिए तैयार करेंगे। यदि सरकारी कॉलेज के प्रोफेसर भी नशा करते हैं तो शिकायत कीजिए। उन्हें प्रेम से समझाकर नशा छुड़वाएंगे और अगर वे प्रेम से नहीं माने, तो फिर जबरदस्ती नशामुक्त करवाएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *