Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

हिंदी दिवस पर संस्कृति विवि में विद्यार्थियों के स्वर में गूंजा हिंदी का गौरव

मथुरा : हिंदी दिवस के अवसर पर संस्कृति विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में ओरेटर्स क्लब द्वारा विविध एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं प्रभावी अभिव्यक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में कविता पाठ, वक्तव्य प्रतियोगिता, हिंदी क्विज तथा विशेष काव्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम की निर्धारित रूपरेखा में “मेरी भाषा, मेरी अभिव्यक्ति” विषय पर वक्तव्य प्रतियोगिता तथा हिंदी क्विज भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विवि के कुलपति डॉ. एम.बी. चेट्टी ने अपने उद्बोधन में हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति गौरव एवं सम्मान की भावना के साथ इसके अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भाषा को केवल संवाद का माध्यम न मानकर संस्कृति, विचार और भारतीय पहचान का महत्वपूर्ण आधार बताया। कैप्स के निदेशक डॉ. राजनीश त्यागी ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को भाषा के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि हिंदी के मूल में ब्रज भाषा ही है। अधिकांश हिंदी साहित्य ब्रज भाषा में ही लिखा गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा कविता पाठ एवं वक्तव्य प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। “मेरी भाषा, मेरी अभिव्यक्ति” विषय पर विद्यार्थियों ने हिंदी के प्रति अपने विचारों और भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। इसके साथ ही दर्शकों के लिए आयोजित हिंदी क्विज ने कार्यक्रम में ज्ञान के साथ मनोरंजन का भी समावेश किया। कार्यक्रम के समापन चरण में विद्यार्थियों द्वारा विशेष काव्य एवं नाट्य प्रस्तुति भी दी गई।

कार्यक्रम के प्रारंभ में लक्ष्मी ने हिंदी दिवस के महत्व पर परिचयात्मक वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए हिंदी भाषा की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात ओरेटर्स क्लब की प्रमुख शुभांगी सक्सैना ने स्वागत एवं हेड एड्रेस के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अंत में *ओरेटर्स क्लब के उपाध्यक्ष कृष्ण राणा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टूडेंट काउंसिल का भी विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर स्टूडेंट काउंसिल के अध्यक्ष अभिषेक वार्ष्णेय एवं पूरी टीम के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में डीन एकेडमिक्स डॉ. रेनू गुप्ता मैडम, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. डी.एस. तोमर , डीन एग्रीकल्चर डॉ. के.के. सिंह, डीन मैनेजमेंट डॉ. गंगाधर हुगार तथा जन संपर्क अधिकारी किशन चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं सफल आयोजन ओरेटर्स क्लब की प्रमुख एवं स्कूल आफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट की सहायक प्रोफेसर शुचि/शुभांगी सक्सैना के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओरेटर्स क्लब के पदाधिकारी *कृष्ण राणा, शिवांग पटेल, गुनगुन विश्वासी, रानी यादव एवं लक्ष्मी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *