Breaking
Wed. Sep 30th, 2026

नीले ड्रम वाली मुस्कान-साहिल दोषी करार: जज बोले- दोनों ने हत्या करके शव को छिपाया, 15 दिन बाद सजा का ऐलान

मेरठ : मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में बुधवार को कोर्ट ने आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को दोषी करार दिया। कोर्ट ने कहा- मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की थी। इसके बाद शव छिपाया था। 15 दिन बाद कोर्ट सजा का ऐलान करेगी।

फैसले से पहले मुस्कान और साहिल बेचैन थे। मुस्कान पिछले 3 दिनों से जेल में पूजा कर रही थी। साहिल ने साथी कैदियों से बातचीत बंद कर दी थी। साहिल जेल कर्मचारियों से फैसले के बारे में पूछ रहा था।

मामला 3 मार्च, 2025 का है। उस दिन मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या की थी। शव के टुकड़े करके उन्हें ड्रम में पैक कर दिया था। 15 दिन बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जुलाई 2025 में जिला जज की कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था। पुलिस ने 1,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इस केस में 126 तारीखों के दौरान 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज हुए। 19 सितंबर को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

हत्याकांड से जुड़ी चर्चित तस्वीरें

इसी नीले ड्रम में सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने उसके शव के टुकड़े पैक किए थे।

इसी नीले ड्रम में सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने उसके शव के टुकड़े पैक किए थे।

तस्वीर 19 मार्च, 2025 की है, जब पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया था।

तस्वीर 19 मार्च, 2025 की है, जब पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया था।

तस्वीर 28 फरवरी, 2025 की है, जब मुस्कान की बेटी पीहू का जन्मदिन था। सौरभ इसमें मुस्कान के साथ डांस करता हुआ दिख रहा है।

तस्वीर 28 फरवरी, 2025 की है, जब मुस्कान की बेटी पीहू का जन्मदिन था। सौरभ इसमें मुस्कान के साथ डांस करता हुआ दिख रहा है।

फैसले से पहले फिंगर टैली काउंटर पर राम नाम जप रहे सौरभ के वकील

कोर्ट रूम के अंदर सौरभ के वकील ने फिंगर टैली काउंटर पर राम नाम का जप किया।

कोर्ट रूम के अंदर सौरभ के वकील ने फिंगर टैली काउंटर पर राम नाम का जप किया।

सौरभ की तरफ से केस लड़ रहे निजी वकील विजय बहादुर सिंह फैसले की फिंगर टैली काउंटर लेकर कोर्ट पहुंचे। कोर्ट रूम के अंदर भी राम नाम का जाप करते नजर आए। विजय बहादुर सिंह ने कहा कि आज का फैसला सौरभ के हक में आए और उसके हत्यारों को फांसी की सजा मिले।

सौरभ की पड़ोसी अनुपमा बोलीं- दोनों को फांसी हो, लोगों में कानून का डर रहेगा

सौरभ के घर के सामने रहने वाली अनुपमा गुप्ता ने कहा- सौरभ बहुत अच्छा और शरीफ लड़का था। वह सबसे अच्छे से बात करता था और पूरे मोहल्ले में सभी का सम्मान करता था। वह अपनी पत्नी और बेटी से भी बहुत प्यार करता था। सौरभ के साथ जो हुआ, उसके लिए दोनों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिससे आगे कोई ऐसा करने से पहले कई बार सोचे।

उन्होंने कहा कि दोनों को फांसी की सजा होनी चाहिए। आज के फैसले से उम्मीद है कि मुस्कान और साहिल दोनों को फांसी की सजा मिलेगी। ऐसी सजा से लोगों में कानून का डर रहेगा और कोई इस तरह की घटना करने से पहले कई बार सोचेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *